Moradabad News: भाजपा की रीढ़ की हड्डी है भाजपा युवा मोर्चा टीम: जयपाल सिंह ‘‘व्यस्त‘‘

Moradabad News: जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर सेफाली चैहान ने कहा, अगर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की योजनाओं को हम घर-घर तक पहुंचा सकते हैं तो वह सोशल मीडिया के जरिए हो सकता है।

Sudhir Goyal
Published on: 4 Jun 2023 7:45 PM GMT
Moradabad News: भाजपा की रीढ़ की हड्डी है भाजपा युवा मोर्चा टीम: जयपाल सिंह ‘‘व्यस्त‘‘
X
Bharatiya Janata Party Yuva Morcha District Working Committee meeting

Moradabad News: भारतीय जनता पार्टी के बुद्धि बिहार कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण पंडित ने अध्यक्षता की साथ ही कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए स्नातक विधायक(उसब) जयपाल सिंह व्यस्त ने सभी का मार्गदर्शन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर सेफाली चैहान ने भी युवाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से एक्टिव रहने की बात कही।

आज सोशल मीडिया संवाद

आज हमको सोशल मीडिया पर निपुण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर अकाउंट, इंस्टाग्राम आजकल ज्यादातर कार्यकर्ता उपयोग कर रहे हैं और इन्हीं अकाउंट पर प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल की उपलब्धियों को व्हाट्सएप के जरिए फेसबुक ट्यूटर एवं इंस्टाग्राम पर प्रचलित करना है। अगर हमारे प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी की योजनाओं को हम घर-घर तक पहुंचा सकते हैं तो वह सोशल मीडिया के जरिए हो सकता है। इसीलिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को इन अकाउंट को अपने मोबाइल में बनाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के 9 वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है।

क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण भड़ाना ने सभी युवा पदाधिकारियों को केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दी और महासंपर्क अभियान से जुड़ने के लिए आग्रह किया। जिलाध्यक्ष भाजपा राजपाल चैहान द्वारा युवाओं में जोश भरते हुए कहा गया कि आप युवाओं की वजह से हर चुनाव फतह किए हैं और आगामी लोकसभा चुनाव भी आपके सहयोग से जीता जायेगा। इस मौके पर जिला महामंत्री राजन विश्नोई, अर्पित चैहान, शरद कौशिक, मुकुल शर्मा, युद्धवीर सिंह चैहान, अमन ठाकुर, विक्रांत चैधरी, कशिश चैहान, रवि बॉक्सर, लक्की चैधरी, सुमित दिवाकर, पुष्पेंद्र चैधरी, विक्की, समेत सभी मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Sudhir Goyal

Sudhir Goyal

Next Story