×

UP Nikay Chunav Result 2023: मुरादाबाद से भाजपा के विनोद अग्रवाल की हैट्रिक, कांग्रेस के सपने चकनाचूर

UP Nikay Chunav Result 2023:: मुस्लिम बाहुल्य यूपी की मुरादाबाद सीट पर भाजपा के उम्मीदवार विनोद अग्रवाल ने 3500 वोटों से जीत हासिल की है।

Sudhir Goyal
Published on: 13 May 2023 4:10 PM GMT
UP Nikay Chunav Result 2023: मुरादाबाद से भाजपा के विनोद अग्रवाल की हैट्रिक, कांग्रेस के सपने चकनाचूर
X
मुरादाबाद से भाजपा के विनोद अग्रवाल की हैट्रिक:Photo- Newstrack

UP Nikay Chunav Result 2023: मुस्लिम बाहुल्य यूपी की मुरादाबाद सीट पर भाजपा के उम्मीदवार विनोद अग्रवाल ने 3500 वोटों से जीत हासिल की है। नगर में मेयर सीट के लिए 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। दूसरे नंबर पर उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के हाजी रिजवान कुरैशी रहे। कहा जा रहा है कि मुस्लिम वोटों के विभाजन से भाजपा उम्मीदवार की जीत आसान हो गई।

दूसरे चरण से मिली थी बढ़त

बसपा, सपा और एआईएमआईएम प्रत्याशियों में मुस्लिम वोटों का बिखराव हुआ। मतगणना की शुरूआत के दूसरे चरण में बसपा को 10256,सपा को 4547 वोट हासिल हुए थे। सातवें चक्र में बसपा को 11375, सपा को 5254 वोट मिलने पर विनोद अग्रवाल 32090 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी से आगे रहे। आठवें राउंड में बीजेपी को 66076, कांग्रेस को 30415, बसपा को 12787 व सपा को 5406 वोट मिलने के साथ विनोद अग्रवाल 35661 वोटों आगे हो गए।

नौवें चक्र में बीजेपी को 72842, कांग्रेस को 35970, बसपा को 13340 व सपा को 6480 वोट हासिल हुए। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 36865 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी से आगे हो गए। दसवें राउंड में बीजेपी को 80783, कांग्रेस को 42237, बसपा को 13823 वोट मिलने पर भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 38546 वोटों से आगे रहे, 11वें राउंड में बीजेपी को 87444, कांग्रेस को 49196, बसपा को 14040, सपा को 7719 वोट मिले, जबकि आप के चंदन भट और अन्य प्रत्याशियों के खाते में वोट जाने का सिलसिला बना रहा।

अंतिम चरण तक मार्जिन हुआ कम

11 वें राउंड के बाद भाजपा के विनोद अग्रवाल की भारी बढ़त सिमटने लगी। कांग्रेस के हाजी रिजवान कुरैशी, सपा के सैयद रईसउद्दीन, बसपा के मोहम्मद यामीन और एआईएमआईएम के मुस्तुजाब अहमद उम्मीदवारों का मत बढ़ने लगा। यह सिलसिला 22 राउंड गिनती तक जारी रहा और भाजपा के विनोद अग्रवाल की भारी बढ़त सिमट गई, लेकिन आखिरी चरण तक वो 3500 वोटों के साथ जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।

Sudhir Goyal

Sudhir Goyal

Next Story