×

Moradabad News: प्रियंका वाड्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग

Moradabad News: सोशल मीडिया पोस्ट में स्वतंत्रता सेनानी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी जी के विरुद्ध अशोभनीय एवं अभद्र भाषा में टिप्पणियां की गई थीं।

Sudhir Goyal
Published on: 15 Jun 2023 4:54 PM GMT
Moradabad News: प्रियंका वाड्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग
X
(Pic: Newstrack)

Moradabad News: जिला कांग्रेस कमेटी मुरादाबाद के सदस्यों ने सदर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर उनके नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की है। आरोप है कि एक सोशल मीडिया पोस्ट में स्वतंत्रता सेनानी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी जी के विरुद्ध अशोभनीय एवं अभद्र भाषा में टिप्पणियां की गई थीं।

पुलिस को दिया पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट

कांग्रेस सदस्यों का आरोप है कि यह टिप्पणी संजय मिश्रा जिंकू पंडित के नाम से फेसबुक आईडी चलाने वाले व्यक्ति द्वारा की गई हैं। फेसबुक पोस्ट पर लिंक और पोस्ट की स्क्रीनशॉट प्रिंट भी संलग्न कर सीओ सिटी प्रथम को देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। कांग्रेस के इस प्रतिनिधि मंडल ने जानकारी दी कि इस प्रकार की पोस्ट 24 मई 2023 को भी की गई थी।

ये कहा शिकायतकर्ता ने

इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाले जिलाध्यक्ष मुरादाबाद कांग्रेस असलम खुर्शीद ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता सेनानी थे। वर्षों जेल में रहे। प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी के पिता स्वर्गीय राजीव गांधी जी देश के लिए शहीद हुए। आरएसएस और भाजपा का आईटी सेल के कार्यकर्ता इतने बदतमीज संस्कारविहीन होते कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद परिवारों के लोगों को सम्मान देना भी नहीं आता। उन्होंने कहा कि इस अशोभनीय अभद्र टिप्पणी से जनमानस के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ये टिप्पणी जिस व्यक्ति के द्वारा की गई है, वो भाजपा के आइटी सेल से जुड़ा हो सकता है। पुलिस को इस मामले में गहनता से छानबीन करनी चाहिए। ये सिर्फ कांग्रेस नेताओं का नहीं, बल्कि देश का अपमान है। इसे कांग्रेसी ही नहीं, आम लोग भी बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस के इस प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मेयर प्रत्याशी के अलावा अनेकों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Sudhir Goyal

Sudhir Goyal

Next Story