TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Moradabad News: मनीष गुप्ता बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सुरक्षा, सुशासन समेत विभिन्न मुद्दो कर रही काम

Moradabad News: मनीष गुप्ता ने कहा कि उप्र में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में व्यापारी सुरक्षित हैं और गुंडे अपराधियों के डर बिना अपना व्यापार कर रहा हैं। भाजपा मुरादाबाद लोकसभा का व्यापारी वर्ग सम्मेलन सम्पन्न हुआ।

Sudhir Goyal
Published on: 10 Jun 2023 5:12 PM GMT
Moradabad News: मनीष गुप्ता बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सुरक्षा, सुशासन समेत विभिन्न मुद्दो कर रही काम
X
(Pic: Social Media)

Moradabad News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे महासंपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद लोकसभा का व्यापारी वर्ग सम्मेलन शनिवार शाम को बुद्धि विहार स्थित वसुंधरा गार्डन में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सुरक्षा, सुशासन, विकास, विश्वास के मुद्दे पर नौ वर्षों से लगातार कार्य कर रही हैं। वहीं उप्र में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में व्यापारी सुरक्षित हैं और गुंडे अपराधियों के डर बिना अपना व्यापार कर रहा हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा से पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में जहां गुंडे, अपराधियों द्वारा व्यापारियों से फिरौती, वसूली, रंगदारी की घटनाएं आम बात थी वहीं अधिकारियों के द्वारा भी व्यापारियों के शोषण में कमी नहीं छोड़ी जा रही थीं। भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में व्यापारी सुरक्षित हैं और अधिकारी व्यापारी उत्पीड़न नहीं कर रहे हैं। यदि किसी अधिकारी द्वारा व्यापारी का उत्पीड़न किया जाता हैं तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाती हैं।

मनीष गुप्ता ने आगे कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कमल खिलेगा। उप्र की मुरादाबाद लोकसभा में कमल खिलाने के लिए व्यापारियों की बड़ी भूमिका रहेगी। मुरादाबाद के व्यापारियों का यह भी दायित्व हैं कि वह मुरादाबाद लोकसभा के अलावा मुरादाबाद मंडल की अन्य पांच लोकसभा में भी कमल खिलाने के लिए आज से जुट जाएं। मनीष गुप्ता ने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों के कल्याण के लिए व उनका रोजगार सुगम बनाने के लिए वर्तमान में अनेकों योजनाएं संचालित हैं। जनता के बीच मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें।

एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि वर्ष 2024 में तीसरी बार भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत बनाने के लिए सभी व्यापारी अभी से जुट जाएं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार का विजन और नीति बहुत ही स्पष्ट हैं। अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने संचालन महानगर महामंत्री व महासंपर्क अभियान के संयोजक श्याम बिहारी शर्मा ने किया।

इस मौके पर एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, व्यापारी कल्याण समिति के सदस्य विपिन गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, लोकसभा संयोजक डॉ विशेष गुप्ता, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य गिरीश वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री राजन विश्नोई, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, नत्थू राम कश्यप, कार्यक्रम संयोजक मयूर भाटिया, उप्र उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, उप्र व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष हरीश भसीन, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक रवि अग्रवाल, अमित गुप्ता, एके शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, मुनेंद्र पाल सिंह, मदालसा शर्मा, निमित जायसवाल, राजीव गुप्ता, हरिओम सैनी, दिनेश सिसोदिया, शम्मी भटनागर, सुनीता शर्मा, सोनू शर्मा, शशि किरण, राजेश गुप्ता, डा. लता चंद्रा, राजेश रस्तोगी, अरविंद जानी, संजीव चैहान, कविता गुप्ता, गीता शर्मा, विशाल गोलू, अरुण गोयल, दीपक गुप्ता, हरि भजन, मनोज गुप्ता, संजय सहगल, जसविंदर सिंह बेदी, पवन अग्रवाल, अतुल गुप्ता, सुनील अग्रवाल, हरि अग्रवाल, राम गोपाल गुप्ता, सुधीर खन्ना, सतीश चंद गुप्ता, निरुपम विश्नोई, संजय अग्रवाल, रम अवतार रस्तोगी, मनीष रस्तोगी, सौरभ सक्सेना, पवन अग्रवाल, समीर भटनागर, रोहन देव, तुषार सिंह, सुधांशु कौशिक, नन्ने चैधरी, डा प्रमोद शर्मा, हुकुम सिंह सैनी आदि व्यापार मंडल के पदाधिकारी भाजपा उपस्थित रहे।

Sudhir Goyal

Sudhir Goyal

Next Story