×

Moradabad News: पुलिस के जवान ने किया सुसाइड, परिजनों का उन्नाव की लड़की पर ये बड़ा आरोप

Moradabad News: मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंर्तगत रहने वाले जवान सूरजपाल ने फाँसी लगा कर सुसाइड कर लिया।

By
Published on: 16 Aug 2023 5:38 AM GMT (Updated on: 16 Aug 2023 11:51 AM GMT)
Moradabad News: पुलिस के जवान ने किया सुसाइड, परिजनों का उन्नाव की लड़की पर ये बड़ा आरोप
X
Moradabad News (photo: social media )

Moradabad News: मुरादाबाद पुलिस अकादमी में तैनात 25 वर्षीय पुलिस के जवान ने आत्महत्या कर ली। मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंर्तगत रहने वाले जवान सूरजपाल ने फाँसी लगा कर सुसाइड कर लिया। मृतक मूल रुप से अमरोहा का रहने वाला था। परिजनों ने उन्नाव की एक लड़की पर ब्लैकमेल का आरोप लगाया है। पुलिस ने जवान की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना सिविल लाइंस स्थित डॉक्टर भीम राव अंबेडकर एकेडमी के आवासीय क्वाटर में एक सिपाही का शव पंखे से लटका मिला। इस सूचना पर एकेडमी के अधिकारी दौड कर पहुंचे और शव को पंखे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतक सिपाही सूरज पाल सिंह उम्र लगभग 25 वर्ष थी। अमरोहा के चक्काली का रहने वाला था जवान 2019 में पुलिस में सिपाहि के पद पर भर्ती हुआ था। सिपाही के करीबी रिश्तेदार अंजुल ने बताया कि सूरज को उन्नाव की एक युवती ब्लैकमेल कर थी। इसी से परेशान हो कर उसने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक की सगाई रामपुर जिले तय हो गई थी। शादी की तारीख भी निकाली जा रही थी।

ड्यूटी के दौरान लड़की से संपर्क में आया

अंजुल ने बताया की सीतापुर में तैनाती के समय 2022 में ड्यूटी उन्नाव कचहरी में लगी हुई थी। इस दौरान एक लड़की के संपर्क में आया था। जब सिपाही की सगाई तय हुई थी तभी लड़की ने कोतवाली उन्नाव में शादी का झांसा देकर रेप की तहरीर दी थी। उस समय नौकरी बचाने के लिए मृतक ने स्टांप पर शादी कर ली थी।

शिकायत करने वाली लड़की पिंकी दीक्षित है। पिंकी उन्नाव में पुराना बाजार रामनगर थाना की रहने वाली है। उन्होंने आगे बताया की सूरज पाल की मां ने भी दवाब में शादी के स्टांप पर गवाह के तौर पर हस्ताक्षर किए थे।

पच्चीस लाख माँग रही थी लड़की

परिजनों का कहना है कि 21 जून को स्टांप पर हस्ताक्षर हुए थे और 22 जून को पिंकी के परिवार वाले पुलिस एकेडमी मुरादाबाद पहुंचे।यहां पर पिंकी ने हंगामा करते हुए शादी से समझौते से मुक्त करने के लिए 25 लाख रुपए मांगे। मांग पूरी न होने पर पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी भी दी थी। इसी से तंग आकर आत्महत्या कर ली।

Next Story