×

प्रदेश में आ चुके 2,81,400 से अधिक श्रमिक: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 233 ट्रेनों के माध्यम से लगभग 2,81,400 से अधिक प्रवासी कामगार एवं श्रमिक आए हैं।

Aradhya Tripathi
Published on: 12 May 2020 1:15 PM GMT
प्रदेश में आ चुके 2,81,400 से अधिक श्रमिक: सीएम योगी
X

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हैं कि क्वारंटीन सेण्टर व आश्रय स्थलों पर प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों के नाम, पता, टेलीफोन व दक्षता सम्बन्धी विवरण संकलित करते हुए स्किल मैपिंग का यह कार्य लगातार जारी रखा जाए। प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने में इस विवरण की उपयोगी भूमिका होगी। कोविड-19 के कारण प्रभावित हुईं आर्थिक गतिविधियों को बहाल करना आवश्यक है। इसके दृष्टिगत निवेश वृद्धि सम्बन्धी कार्यवाही को गति प्रदान की जाए। राजस्व वृद्धि के लिए माइनिंग गतिविधियों में तेजी लायी जाए।

प्रदेश में अब तक आ चुके 2,81,400 से अधिक प्रवासी- CM योगी

टीम 11 के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा देश में सबसे अधिक प्रवासी कामगार उत्तर प्रदेश में आए हैं। प्रदेश में अब तक 233 ट्रेनों के माध्यम से लगभग 2,81,400 से अधिक प्रवासी कामगार एवं श्रमिक आए हैं। प्रदेश में विगत दिनों में आए कामगार एवं श्रमिकों को मेडिकल स्क्रीनिंग के उपरान्त खाद्यान्न देकर होम क्वारंटाइन के लिए घर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में आज 12 ट्रेनें आ चुकी हैं। वर्तमान में प्रदेश के 44 रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का आवागमन हो रहा है।

ये भी पढ़ें- खाते में आए पैसे: इस योजना ने लॉक डाउन में दी बड़ी राहत, किसानों ने कहा धन्यवाद

मुख्यमंत्री ने बताया कि लगभग 190 और ट्रेन चलेंगी। जिसमें गुजरात से 48, महाराष्ट्र से 71, कर्नाटक से 2, पंजाब से 54, केरल से 1, आन्ध्र प्रदेश से 1, राजस्थान से 4, उड़ीसा से 2 तथा गोवा से एक ट्रेन की अनुमति दी गई है। जिनके माध्यम से 2,24,000 से अधिक श्रमिक आ सकेंगे। उन्होंने बताया कि पहली बार प्रदेश के अन्दर झांसी बार्डर से 2 ट्रैन पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपद के लिए चलेंगी।

अवनीश अवस्थी ने लॉकडाउन में हुई कार्यवाही की दी जानकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताय कि राज्य के विभिन्न जनपदों में गुजरात से 144, महाराष्ट्र से 31, पंजाब से 38, तेलंगाना से 4, केरल से 3, आन्ध्र प्रदेश से 2, मध्य प्रदेश से 1, कर्नाटक से 4 तथा राजस्थान से 1 प्रवासी कामगार एवं श्रमिक को ट्रेन के माध्यम से लाया गया है। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश में लॉकडाउन अवधि में पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही में अब तक धारा 188 के तहत 43,028 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें- संचारी रोगों से बचाव तथा उपचार की तैयारी शुरू करें अधिकारीः सीएम योगी

प्रदेश में अब तक 36,51,188 वाहनों की सघन चेकिंग में 38,950 वाहन सीज किये गए। चेकिंग अभियान के दौरान लगभग 17.34 करोड़ रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 2,25,546 वाहनों के परमिट जारी किये गए हैं। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 778 लोगों के खिलाफ 610 एफआईआर दर्ज करते हुए 280 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story