×

लाशों का लगा अंबार: ताबड़तोड़ हादसों से कांपा यूपी, हाई-वे पर मौत का मंजर

उत्तर प्रदेश की सुबह कोहरे की चादर से ढकी हुई थी। कोहरे की वजह से प्रदेश में दुर्घटनाओं से घिरा रहा पूरा दिन। सुबह से चार सड़क हादसे हुए। जिनमें 12 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से 12 की हालत गंभीर बनी हुई है।

Vidushi Mishra
Published on: 1 Jan 2021 1:32 PM GMT
लाशों का लगा अंबार: ताबड़तोड़ हादसों से कांपा यूपी, हाई-वे पर मौत का मंजर
X
उत्तर प्रदेश की सुबह कोहरे की चादर से ढकी हुई थी। कोहरे की वजह से प्रदेश में दुर्घटनाओं से घिरा रहा पूरा दिन। सुबह से चार सड़क हादसे हुए। जिनमें 12 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

लखनऊ। साल 2021 का पहला दिन उत्तर प्रदेश की सुबह कोहरे की चादर से ढकी हुई थी। कोहरे की वजह से प्रदेश में दुर्घटनाओं से घिरा रहा पूरा दिन। सुबह से चार सड़क हादसे हुए। जिनमें 12 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से 12 की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा कि एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे और गाड़ियों की तेज रफ्तार की वजह से ये हादसे हुए हैं।

ये भी पढ़ें... अभी-अभी दर्दनाक हादसा: इतनी मौतों से मचा कोहराम, राजस्थान में पसरा मातम

2021 का स्वागत उत्तर प्रदेश में

यूपी के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे भीषण हादसा हो गया। यहां बिहार से दिल्ली जा रही बस ने सड़क के किनारे खड़े कंटेनर पर तेज टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी ज्यादा तेज जोरदार थी कि बस कंटेनर का पीछे से गेट तोड़ती हुई आधी अंदर गुस गई।

जिसमें चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 14 घायलों में नौ बेहद गंभीर हैं। इसके साथ ही मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई।

2021 का स्वागत उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ हुआ है। ऐसे में सुबह घने कोहरे की वजह से तेज रफ्तार कई जिंदगियों पर कहर बनकर टूट पड़ी।

accident (PC: social media)

ये भी पढ़ें...सड़क पर लाशें ही लाशें: हुआ ऐसा भयानक सड़क हादसा, कांप उठा पूरा असम

घने कोहरे में गाड़ियों की तेज रफ्तार

हादसे से शुरू हुई सुबह में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर औरास थाना क्षेत्र के मैनीभावा गांव के सामने घने कोहरे में सड़क घेरकर खड़े कंटेनर में डबल डेकर बस पीछे से घुस गई। इस हादसे में बस सवार चार यात्रियों की मौत हो गई। यहां दहशत में यात्री खिड़कियां तोड़ कर बस से कूदे और बाहर निकले।

घने कोहरे में गाड़ियों की तेज रफ्तार होने की वजह से करीब पांच फिट कंटेनर के अंदर घुसी बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे के बारे में एसओ राज बहादुर सिंह ने बताया कि बस में 65-70 यात्री सवार थे। यह लोग बिहार के दिल्ली जा रहे थे। घने कोहरे के चलते कंटेनर भी किसी वाहन से टकरा कर सड़क पर खड़ा हुआ था। हालाकिं गाड़ी का चालक भाग निकला है।

ये भी पढ़ें...अभी-अभी मौतों का तांडव: 7 से ज्यादा मिली लाशें, सड़क हादसे में 25 घायल

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story