×

बांदा जेल पहुंचा मुख्तार, कड़ी सुरक्षा में माफिया, दूर रोकी गई मीडिया

मुख्तार अंसारी के पंजाब से यूपी की बांदा जेल आने तक की पल -पल की हर अपडेट newstrack.com पर...

Shivani
Published By Shivani
Published on: 6 April 2021 1:07 AM GMT (Updated on: 7 April 2021 12:46 AM GMT)
बांदा जेल पहुंचा मुख्तार, कड़ी सुरक्षा में माफिया, दूर रोकी गई मीडिया
X

लखनऊ: बाहुबली विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी आखिरकार आज पंजाब से उत्तर प्रदेश आ गया है। सोमवार को यूपी पुलिस की भारी भरकम टीम पंजाब के लिए निकली थीं, जो मंगलवार तड़के रोपड़ पुलिस लाइन पहुंच गई। वहां से जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद स्पेशल टीम मुख्तार को लेकर रवाना हुई। काफिला आज तड़के बांदा जेल पहुंच गया।

मुख्तार अंसारी के पंजाब से यूपी की बांदा जेल आने तक की पल -पल की हर अपडेट newstrack.com पर...





Live Updates

  • 7 April 2021 12:46 AM GMT

    करीब साढ़े तीन बजे मुख्तार अंसारी कड़ी सुरक्षा ले बीच बांदा जिले में पहुंच गया है। इसके बाद साढ़े चार बजे बांदा जेल का बाहरी दरवाजा मुख्तार और पुलिस टीम के काफिले के लिए खोल दिया गया।

  • 7 April 2021 12:41 AM GMT

    रात 12.24 बजे मुख्तार अंसारी का काफिला औरैया टोल प्लाजा क्रॉस पर था। इसके बाद काफिला फफूंद को भी पार कर गया है। वहीं काफिला कानपुर देहात के सिकंदरा में कुछ देर रुका। यहां से करीब 4 मिनट बाद गाड़ियां बांदा के लिए रवाना हो गयीं।


  • 6 April 2021 4:44 PM GMT

    मुख्तार अंसारी को लेकर जा रहा यूपी पुलिस का काफिला आगरा पहुंच गया है।

  • 6 April 2021 12:58 PM GMT

    मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस का काफिला हरियाणा में प्रवेश कर चुका है। रास्ते में पड़ने वाले सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है।

  • 6 April 2021 9:17 AM GMT

    यूपी पुलिस का काफिला मोहाली शहर में पहुंच गया है। काफिले के साथ करीब सात से आठ प्राइवेट गाड़ियां चल रही हैं। कहा जा रहा है कि ये गाड़ियां मुख्तार के गुर्गों की हो सकती हैं।

  • 6 April 2021 9:16 AM GMT

    यूपी पुलिस की टीम मुख्तार को लेकर रोपड़ जेल से निकल चुकी है। 

  • 6 April 2021 9:15 AM GMT

     पांच डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार का मेडिकल परीक्षण किया, जिसके बाद एंबुलेंस में बैठक कर मुख्तार रवाना हुआ। 

  • 6 April 2021 9:13 AM GMT

    रोपड़ जेल प्रशासन ने मेडिकल परीक्षण के बाद मुख्तार अंसारी की कस्टडी यूपी पुलिस को सौंप दी है।


  • 6 April 2021 7:40 AM GMT

    रोपड़ एसएसपी ने बताया कि पंजाब की सीमा पर मुख्तार को पंजाब पुलिस छोड़ देगी। फिर यूपी पुलिस के हाथ मे माफिया मुख्तार होगा।

  • 6 April 2021 6:45 AM GMT

     एक घंटे में मुख्तार अंसारी के रोपड़ जेल से निकलने की संभावना है। मुख्तार अंसारी का ट्रैवल परमिट बनवाकर यूपी लाने की तैयारी है।

Shivani

Shivani

Next Story