×

राम मंदिर में मुलायम की बहू ने दिए 11 लाख, बोलीं कारसेवकों पर गोली चलाना दु:खद

अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने के लिए जिम्मेदार माने गए समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने तीस साल बाद अपने ससुर की गलती सुधारने की कोशिश की है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाना दु:खद है।

SK Gautam
Published on: 19 Feb 2021 2:33 PM GMT
राम मंदिर में मुलायम की बहू ने दिए 11 लाख, बोलीं कारसेवकों पर गोली चलाना दु:खद
X
राम मंदिर में मुलायम की बहू ने दिए 11 लाख, बोलीं कारसेवकों पर गोली चलाना दु:खद

अखिलेश तिवारी

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने शुक्रवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपये का दान किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम भारत की संस्कृति के प्रतीक है। अयोध्या आंदोलन में कारसेवकों पर गोली चलवाना दुखद है।

अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाना दु:खद

अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने के लिए जिम्मेदार माने गए समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने तीस साल बाद अपने ससुर की गलती सुधारने की कोशिश की है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाना दु:खद है।

Aparna Yadav-2

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को उनके लखनऊ स्थित निवास पर मंदिर निर्माण समर्पण संग्रह समिति के लोग पहुंचे थे। अपर्णा यादव ने मीडिया की मौजूदगी में 11 लाख रुपये की समर्पण राशि समिति के सदस्यों को सौंपी। इस मौके पर जब उनसे पूछा गया कि राम मंदिर निर्माण के लिए वह किस भावना से समर्पण राशि दे रही हैं तो उन्होंने कहा कि राम हमारे इष्ट हैं, भारत का चरित्र है राम। हर भारतीय की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह जो कुछ भी बन सकता है जितना कर सकते हैं उतना समपर्ण करें।

मैं बार -बार कहूंगी कि राम हमारे इष्ट हैं-अपर्णा यादव

जब उनसे पूछा गया कि वह ऐसे परिवार से आती हैं जिसका अयोध्या राम मंदिर के साथ बड़ा विवादित रिश्ता है। उनके ससुर मुलायम सिंह यादव पर मुख्यमंत्री रहने के दौरान रामभक्तों पर गोली चलवाने का आरोप है। तो उन्होंने कहा कि मैं बार -बार कहूंगी कि राम हमारे इष्ट हैं।

राम भारत के चरित्र हैं। भारत एक संस्कारवान देश है। हमेशा से हमारे पूर्वजों ने राम जन्मभुूमि के लिए लड़ाई लड़ी है। जो पास्ट यानी अतीत में हुआ। तब नेता जी मुख्यमंत्री थे जो कुछ भी हुआ, दुखद हुआ। उस पर बहुत ज्यादा टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है।

ये भी देखें: आस्थावान हिन्दू का आर्तनाद ! राम नाम पर लूट न हो !!

अतीत कभी भविष्य नहीं बन सकता-अपर्णा यादव

अतीत कभी भविष्य नहीं बन सकता। हम लोग भविष्य हैं। आज यह मैंने किया है। मैंने अपनी स्वेच्छा से किया है। तन-मन-धन से राम के लिए समर्पित हूं। मेरे परिवार ने क्या किया, नहीं किया इसके लिए तो मैं जिम्मेदारी नहीं ले सकती हूं। पर मुझे लगता है कि आने वाले समय में हमारी जो पीढिय़ां हैं वह राम भक्त हों, राम के प्रति आस्थावान हों। राम भारत का चरित्र बना रहे यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

Aparna Yadav-7

ये भी देखें: BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स में कराया गया भर्ती

जब उनसे पूछा गया कि क्या राम मंदिर के लिए 11 लाख रुपये दान करने के बारे में उन्होंने परिवार के सदस्यों से सलाह -मशविरा किया तो उन्होंने कहा कि मैंने अपने पति से इस बारे में चर्चा की थी। अपने समर्थकों से बात की।

उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की राम मंदिर चंदा संबंधी टिप्पणी पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया और कहा कि वह उनका अपना निजी विचार है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story