×

गला रेतकर महिला की हत्या: सोते समय वारदात को अंजाम, मचा हड़कंप

रोने चीखने की आवाज सुनकर गांव के तमाम लोग एकत्रित हो गये। गांव के लोगों ने ही घटना के बाबत पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाते ही मुकामी पुलिस के साथ-साथ एसपी देहात व पुलिस क्षेत्राधिकारी फूलपुर दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये।

SK Gautam
Published on: 18 April 2020 12:35 PM GMT
गला रेतकर महिला की हत्या: सोते समय वारदात को अंजाम, मचा हड़कंप
X

आजमगढ़: धारदार हथियार से एक महिला की हत्या कर दी गयी। रात को सोते समय इस वारदात को अंजाम दिया गया। मृृतका के परिजनों को घटना के बावत जानकारी दूसरे दिन सुबह हुई। शव देखकर परिजनों ने रोना-चीखना शुरू कर दिया। रोने चीखने की आवाज सुनकर गांव के तमाम लोग एकत्रित हो गये। गांव के लोगों ने ही घटना के बाबत पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाते ही मुकामी पुलिस के साथ-साथ एसपी देहात व पुलिस क्षेत्राधिकारी फूलपुर दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये।

डाग स्क्वायड टीम भी घटना स्थल पर बुला ली गयी। यह अलग बात है कि पुलिस फिलहाल तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इस मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। साथ ही मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

भोर में मृतका के देवर के बेटे ने महिला को मृत पाया

यह घटना पवई थानाक्षेत्र के बखरिया गांव में घटी। मृतका का नाम रमावती पत्नी त्रिभुवन है। वह इसी गांव की रहने वाली थी। शुक्रवार की रात भोजनोपरान्त परिवार के सभी सदस्य सो गये। देर रात अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर रमावती को मौत के घाट उतार दिया। शनिवार की भोर में मृतका के देवर के बेटे ने किसी कार्यवश उसे जगाने का प्रयास किया तो देखा की वह मृत अवस्था में है और उसके आस-पास खून बिखरा हुआ है। ऐसी स्थिति में वह रोने-चीखने लगा।

ये भी देखें: योगी सरकार देगी रोजगार, ग्रामीणों को मुहैया करवाएगी जॉब

उसके रोने-चीखने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गये और शव देखकर वह भी चीत्कारे मारकर बिलखने लगे। रोने-बिलखने की आवाज सुनकर गांव के तमाम लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गये। गांव के ही कुछ लोगों ने घटना के बाबत मुकामी पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में मृतका के ससुर की ओर से गांव की रहने वाली मनिया पत्नी असील कुमार के खिलाफ नामजद तहरीर दी गयी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकत कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। पूछे जाने पर पवई थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मामले का पर्दाफास कर लिया जायेगा।

मृतका के पति ने स्वीकार कर लिया है इस्लाम

पवई थानाक्षेत्र के बखरिया गांव में धारदार हथियार के हमले से मौत के घाट उतार दी गयी रमावती का पति त्रिभुवन इस्लाम धर्म स्वीकार कर चुका है। लम्बे समय से उसका अपनी पत्नी के साथ कोई रिश्ता नहीं था। हुआ यह था कि वर्षो पहले त्रिभुवन मुम्बई कमाने के लिए गया। दलित परिवार से ताल्लुक रखने वाले त्रिभुवन ने 15 वर्ष पहले मुम्बई से ही इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया और मुस्लिम युवती से निकाह भी रचा लिया।

ये भी देखें: यूपी में मचा बवाल, अस्पतालों का घटिया पीपीई किट लेने से इनकार

मुसलमान बनकर वह अपनी मुस्लिम बीबी के साथ ही मुम्बई में ही रह रहा। पिछले 15 वर्षो से उसका अपनी पत्नी, पिता व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी तरह का कोई सम्बन्ध नहीं है। पति से सम्बन्ध खत्म होने के बावजूद रमावती मायके नहीं गई और वह अपने ससुर के साथ ससुराल में ही रहकर उनकी सेवा के साथ अपने जिन्दगी का दिन काट रही थी।

शायद यह भी किसी का गवारा नहीं हुऔ उसने बेरहमी के साथ उसका कत्ल कर दिया। आजीविका चलाने के लिए रमावती बखरिया गांव स्थित अपने घर में ही परचून की छोटी सी दुकान चला रही थी। मृतका केेे कोई संतान नहीं थी। पुलिस सभी बिन्दुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story