×

'समाज के दुश्मनों' पर पुलिस का एक्शन, लॉकडाउन तोड़ने पर मिली ये सजा

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में लॉकडाउन के पालन को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपना लिया है। कोरोना वायरस से बचने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन पुलिस-प्रशासन सफल बनाने में लगा हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस ने जिले में 62 समाज के दुश्मनों को यानी लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया है।

Shivani Awasthi
Published on: 3 April 2020 5:20 PM GMT
समाज के दुश्मनों पर पुलिस का एक्शन, लॉकडाउन तोड़ने पर मिली ये सजा
X

मुज़फ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में लॉकडाउन के पालन को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपना लिया है। कोरोना वायरस से बचने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन पुलिस-प्रशासन सफल बनाने में लगा हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस ने जिले में 62 समाज के दुश्मनों को यानी लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया है।

लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाते लोगों पर कार्रवाई

मुज़फ्फरनगर की पुलिस सख्ती करती नज़र आ रही है। जिसके चलते शुक्रवार को चरथावल थाना क्षेत्र से 51 और पुरकाज़ी थाना क्षेत्र से 11 समाज के दुश्मनो को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। ये लोग लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाते हुए घरो से बाहर खुलेआम घूम रहे थे। इस सभी 62 आरोपियों पर पुलिस ने धारा 188 में मुक़दमा दर्ज की कार्यवाही की है।

ये भी पढ़ेंःपीएम मोदी ने की गृह मंत्रालय की तारीफ, ऐसे दी शाबासी…

नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस की सख्ती

बता दे की मुज़फ्फरनगर पुलिस हर मुमक़ीन कोशिश कर इस लॉक डाउन को सफ़ल बनाकर जनता को इस वायरस से बचाने का प्रयास कर रही है। लेकिन जनता मानने को ही तैयार नहीं है। जिसके चलते पुलिस ने एक ओर तो होम डिलीवर अभियान की शुरुआत की, तो वहीं दूसरी ओर नियमों का उल्लंघन करने पर सख्ती करती भी दिखी।

धारा 188 के तहत 62 लोग गिरफ्तार

आलाधिकारियों की माने, तो अब लगातार लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालो की गिरफ्तारियां की जायेगी। वही एसएसपी अभिषेक यादव लोगों से घरों में रहने की बार बार अपील कर रहे हैं। ऐसे में कहा गया कि अगर कोई व्यक्ति बेवजह सड़कों पर घूमता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ धारा 188 के तहत कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।

ये भी पढ़ेंःअब फेक न्यूज फ़ैलाने वालों की खैर नहीं, होगी ये कार्यवाही

जिला प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को समझाने के बावजूद कुछ उल्लंघन सामने आए, जिसमें एसएसपी अभिषेक यादव ने कार्यवाही करते हुए कई सौ वाहनों के चालान और चीज की कार्यवाही की वहीं कई लाख रुपए का जुर्माना भी वसूला।

रिपोर्टर : अमित कुमार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story