Muzaffarnagar News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- बृजभूषण मामले में सभी को धैर्य रखना चाहिए

Muzaffarnagar News: भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जयपाल सिंह जी का हमारे संगठन के विस्तार में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। क्योंकि उन्होंने लंबे समय तक हमारा मार्गदर्शन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी के रूप में उन्होंने लंबे समय तक इस क्षेत्र की सेवा की।

Amit Kaliyan
Published on: 4 Jun 2023 6:09 PM GMT
Muzaffarnagar News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- बृजभूषण मामले में सभी को धैर्य रखना चाहिए
X
(Pic: Newstrack)

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे थे। वो यहां वरिष्ठ संघ नेता स्वर्गीय जयपाल सिंह की श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लेने आए थे। यहां उन्होंने स्वर्गीय जयपाल सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

संगठन विस्तार में योगदान का बताया अद्वितीय

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जयपाल सिंह जी का हमारे संगठन के विस्तार में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। क्योंकि उन्होंने लंबे समय तक हमारा मार्गदर्शन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी के रूप में उन्होंने लंबे समय तक इस क्षेत्र की सेवा की। उनका इस समय जाना हमारे संगठन, हमारे विचार के लिए एवं हम सबके लिए बहुत क्षतिपूर्ण है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं उनके परिवार को एवं उनके सभी शुभचिंतकों को आज इस दुखद घटना घड़ी में सांत्वना देकर ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनका परिवार इस संकट की घड़ी में मजबूती के साथ खड़े हो सके।

बृजभूषण मामले में जांच के आधार पर होगी कार्रवाई

मीडिया से बात करते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बृजभूषण मामले में सरकार की सभी एजेंसियां जांच कर रही हैं। सभी को धैर्य रखना चाहिए क्योंकि बहुत संवेदनशील विषय है। उसी जांच के आधार पर कार्रवाई निश्चित रूप से होगी। अब निश्चित रूप से सबको अपनी बात कहने का अधिकार है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की महान जनता ने हमें बहुत आशीर्वाद दिया है।

उन्होनें कहा हम सभी नगर निगम जीते हैं व आधे से अधिक नगरपालिका जीते हैं। पहली बार 40 परसेंट से अधिक नगर पंचायत जीते हैं। जहां तक मुजफ्फरनगर का विषय है, दो बड़े चुनाव के बाद नगरपालिका हम बहुत बड़े अंतर से जीते हैं। भूपेंद्र चौधरी ने बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह और पहलवानों के बीच चल रहे मामले को लेकर कहा मीडिया ट्रायल और आरोप-प्रत्यारोपों के बजाए हमें न्याय व्यवस्था पर भरोसा रखना चाहिए।

Amit Kaliyan

Amit Kaliyan

Next Story