×

Muzaffarnagar News: दहल उठा मुजफ्फरनगर, पति-पत्नी ने खुद को गोली से उड़ाया, खून से सनी मिली लाशें

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जनपद में एक दंपती ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

Jugul Kishor
Published on: 30 Jun 2023 4:29 AM GMT (Updated on: 30 Jun 2023 5:15 AM GMT)
Muzaffarnagar News: दहल उठा मुजफ्फरनगर, पति-पत्नी ने खुद को गोली से उड़ाया, खून से सनी मिली लाशें
X
मौके पर जांच में जुटी पुलिस ( न्यूजट्रैक)

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जनपद में एक दंपती ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से पति की मौके पर और पत्नी की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, फायरिंग से पड़ोसी भी घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है, पुलिस ने मौक से दो पिस्टल भी बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना भोपा कोतवाली के गादला गांव की है।

पांच महीने पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक पांच महीने पहले हुई शादी से नाखुश पति पत्नी शुक्रवार की सुबह भोपा कोतवाली क्षेत्र के गादला गांव में रिश्तेदार सद्दाम के घर पहुंच गए। सद्दाम सुबह की नमाज पढ़ने के लिए गया हुआ था। पति नसीम ने सद्दाम के घर पहुंचते ही हवाई फायरिंग कर दी। पड़ोसी साबिर ने गोली चलाने से मना किया तो नसीम की पत्नी से साबिर पर गोली चला दी। गोलीकांड की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। दोनों दोनों पति-पत्नी हाथों में पिस्टल लेकर भागने लगे। जब नसीम और उसकी पत्नी तमन्ना ने खुद को भीड़ से घिरता हुआ देखा तो नसीम ने पत्नी तमन्ना को गोली मार दी, उसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

नसीम की मौके पर वहीं उसकी पत्नी तम्मना की भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी अपनी शादी से नाखुश चल रहे थे। इन दोनों की शादी इनके ही रिश्तेदार सद्दाम ने करवाई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसीलिए वह सद्दाम के घर पहुंचे थे। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, आखिर आत्महत्या करने के पीछे की असली वजह क्या है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story