×

बाराबंकी: बोले रामबाबू, महादेवा मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित कराना मेरी प्राथमिकता

अपने जन्मदिन के अवसर को सेवा में समर्पित करने वाले भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम बाबू द्विवेदी ने आज अपने जन्म के बाद चलाये गए सेवा सप्ताह के अवसर पर अपना दसवां कार्यक्रम आयोजित कर एक विराट समरसता भोज का आयोजन किया।

Dharmendra kumar
Published on: 24 Jan 2021 5:39 PM GMT
बाराबंकी: बोले रामबाबू, महादेवा मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित कराना मेरी प्राथमिकता
X
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी ने आज अपने जन्म के बाद चलाये गए सेवा सप्ताह के अवसर पर अपना दसवां कार्यक्रम आयोजित कर एक विराट समरसता भोज का आयोजन किया।

बाराबंकी: अपने जन्मदिन के अवसर को सेवा में समर्पित करने वाले भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम बाबू द्विवेदी ने आज अपने जन्म के बाद चलाये गए सेवा सप्ताह के अवसर पर अपना दसवां कार्यक्रम आयोजित कर एक विराट समरसता भोज का आयोजन किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता रामबाबू द्विवेदी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पौराणिक महादेवा मन्दिर को पर्यटन स्थल घोषित कराना और देववृक्ष पारिजात और कुण्टेश्वर महादेव मन्दिर के मार्ग का चौड़ीकरण करवा कर मुख्यमार्ग फोरलेन से जोड़ना रहेगा।

बाराबंकी की रामनगर विधानसभा के ग्राम सभा देवली में आज भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी ने एक विराट समरसता भोज का आयोजन किया इस समरसता भोज में लोगों की चिकित्सा व्यवस्था का भी व्यापक व्यवस्था के साथ-साथ कम्बल वितरण की भी बड़ी व्यवस्था की। भाजपा नेता का जन्मदिन 24 जनवरी को था मगर अपने जन्मदिन को सेवा सप्ताह बना कर सेवा कार्य में लगा दिया और इसी क्रम में उनका यह दसवां सेवा कार्यक्रम था।

ये भी पढ़ें...ट्रक ड्राइवर के पीछे बैठा था जहरीला सांप, फुफकार सुन पलटा, तो हुआ ऐसा

इस दौरान भाजपा नेता रामबाबू द्विवेदी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता पौराणिक महादेवा मन्दिर को पर्यटन स्थल घोषित कराना और देववृक्ष पारिजात, कुण्टेश्वर महादेव मन्दिर आदि स्थानों के मार्ग का चौड़ीकरण करवाकर लखनऊ-अयोध्या मार्ग के हाइवे से जोड़ना रहेगा। इससे क्षेत्र का विकास के साथ-साथ पर्यटन और तीर्थाटन भी बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें...झांसी पुलिस ने फिर बांधे रिश्तों के मजबूत धागे, पति-पत्नी के बीच आई दूरियां की कम

रिपोर्ट: सरफराज वारसी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story