×

UP में 11 लाख लोगों को नौकरी देगी ये कंपनी, 26 जून को देगी नियुक्ति पत्र

रियल स्टेट से जुड़ी संस्था यूपी नेरेडको ने प्रदेश सरकार को 2.85 लाख कामगारों की सूची सौंपी थी। इसमें 9 लाख कामगारों की संख्या को और बढ़ा दिया गया है...

Ashiki
Published on: 24 Jun 2020 4:52 PM GMT
UP में 11 लाख लोगों को नौकरी देगी ये कंपनी, 26 जून को देगी नियुक्ति पत्र
X

नोएडा: रियल स्टेट से जुड़ी संस्था यूपी नेरेडको ने प्रदेश सरकार को 2.85 लाख कामगारों की सूची सौंपी थी। इसमें 9 लाख कामगारों की संख्या को और बढ़ा दिया गया है। अब यह संख्या बढ़कर 11 लाख 80 हजार से ज्यादा हो गई है। इन सभी को नेरेडको रोजगार देगी। पहले चरण में 2.5 लाख कामगारों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया था। इसकी शुरुआत 26 जून को सुपरटेक के सुपरनोवा परियोजना से में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से होगी।

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने कैबिनेट के फैसलों को बताया ऐतिहासिक, जानिए क्या हुआ ऐसा निर्णय

विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री लेंगे जानकारी

कार्यक्रम में विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री मजदूरों से संबंधित स्थिति की जानकारी लेंगे और नेरेडको की ओर से रोगजार की एक सूची सौंपी जाएगी। यूपी नेरेडको के अध्यक्ष आरके अरोड़ा ने बताया कि संस्था प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने में सहयोग देगी। 26 जून को सुपरटेक के सुपरनोवा परियोजना पर नेरेडको यूपी मजदूरों को नियुक्ति पत्र देगा। उन्होंने बताया कि रियल स्टेट सेक्टर के पास प्रदेश के एक करोड़ से ज्यादा कामगारों को रोजगार देने की क्षमता है। जिन्हें विभिन्न परियोजना में काम करने के लिए लगाया जा सकता है। यह सेक्टर रोजगार देने के मामले में देश में दूसरा स्थान रखता है।

ये भी पढ़ें: राहुल और सोनिया के खिलाफ SC में याचिका, चीन को लेकर लगा है ये आरोप

ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मुहैया कराने में सक्षम

देश के जीडीपी में रियल स्टेट का 10 प्रतिशत का योगदान करता है। इस सेक्टर से 250 उद्योग जुड़े हुए है। ऐसे में रियल स्टेट सेक्टर ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मुहैया कराने में सक्षम है।

रिपोर्ट: दीपांकर जैन

ये भी पढ़ें: Gold के दाम में बदलाव: तुरंत खरीदे लें, नहीं तो आज रात तक हो जायेंगे महंगे

PM मोदी ने कैबिनेट के फैसलों को बताया ऐतिहासिक, जानिए क्या हुआ ऐसा निर्णय

द्रविड़ ने सचिन, गावस्कर व विराट सबको पीछे छोड़ा, टेस्ट इतिहास में हासिल किया ये तमगा

Ashiki

Ashiki

Next Story