×

Gold के दाम में बदलाव: तुरंत खरीदे लें, नहीं तो आज रात तक हो जायेंगे महंगे

दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 423 रुपए बढ़ गया। इसी प्रकार सोने की तरह चांदी के दाम में भी तेजी दर्ज की गई।

SK Gautam
Published on: 24 Jun 2020 1:52 PM GMT
Gold के दाम में बदलाव: तुरंत खरीदे लें, नहीं तो आज रात तक हो जायेंगे महंगे
X

नई दिल्ली: बीते दो दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट के बाद आज यानि कि बुधवार को बढ़ोत्तरी हुई है। वैश्विक कीमतों में तेजी और रुपए की मजबूती में ठहराव के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना (Gold) के दाम में इजाफा हुआ है। दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 423 रुपए बढ़ गया। इसी प्रकार सोने की तरह चांदी के दाम में भी तेजी दर्ज की गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में जहां 10 ग्राम सोने के भाव में 423 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है तो वहीं एक किलोग्राम चांदी का भाव 174 रुपए बढ़ गया है। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड कीमतें गिरने से और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में आई मज़बूती के चलते सोमवार और मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी।

आज की तारीख में सोने की नई कीमतें

बुधवार को दिल्ली में 99.9 फीसदी वाले 10 ग्राम सोने के दाम 48,929 रुपये बढ़कर 49,352 रुपये पर आ गए हैं। इस दौरान कीमतों में 423 रुपये की बढ़ोतरी हुई। इससे पहले सोमवार को गोल्ड की कीमतों (Gold Price) में 57 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि सोमवार को 85 रुपए प्रति 10 ग्राम सोने का भाव घटा था।

ये भी देखें: भूकंप के 3000 झटके: पूरी-पूरी धरती हिल गई, आ सकती है तबाही

आज की तारीख मेंचांदी की नई कीमतें

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी के दाम 49,666 रुपये से बढ़कर 49,840 रुपये पर आ गए है। इस दौरान कीमतों में 174 रुपये की तेजी आई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव 1,770 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 17.87 डॉलर प्रति औंस रही।

क्यों महंगा हो रहा सोना?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दुनिया भर में वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सोने की कीमतों में तेजी जारी रही।

ये भी देखें: रिलीज हुई अनुष्का की ‘बुलबुल’, देखने से पहले जानिए क्या है कहानी

दिवाली तक 80 हजार रुपये जाएगा सोने का भाव

बाजार विशेषज्ञ दिवाली तक सोने की कीमतें 80 हजार तक पहुंचने की भी संभावना जता रहे हैं। पूरे विश्व में फैली कोरोना महामारी के चलते गिरती अर्थव्यवस्था का जबरदस्त असर सोने के बाजार पर पड़ा है। इस महामारी के बीच सोने की कीमतों में लगातार उछाल जारी है। व्यापारियों की मानें तो सोने की कीमतें बढ़ने की सबसे बड़ी वजह कोरोना महामारी, भारत-चीन विवाद और अमेरिकी बैंक फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा 2022 तक ब्याज दरें न बढ़ाने का फैसला है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story