×

रिलीज हुई अनुष्का की 'बुलबुल', देखने से पहले जानिए क्या है कहानी

पाताल लोक के बाद अब अनुष्का शर्मा प्रोड्क्शन हाउस की दूसरी वेब सीरीज 'बुलबुल' रिलीज हो गई है। 'बुलबुल' नेटफ्ल‍िक्स पर आज यानी 24 जून को रिलीज की गई है।

Shreya
Published on: 24 Jun 2020 1:10 PM GMT
रिलीज हुई अनुष्का की बुलबुल, देखने से पहले जानिए क्या है कहानी
X

मुंबई: पाताल लोक के बाद अब अनुष्का शर्मा प्रोड्क्शन हाउस की दूसरी वेब सीरीज 'बुलबुल' रिलीज हो गई है। 'बुलबुल' नेटफ्ल‍िक्स पर आज यानी 24 जून को रिलीज की गई है। अनुष्का शर्मा प्रोड्क्शन हाउस 'क्लीन स्लेट' के बैनर तले और अन्व‍िता दत्त के निर्देशन में बनी वेब सीरीज के लिए लोगों में काफी उत्सुकता थी। ये फिल्म हॉरर, एक्शन और थ्रिलर से भरपूर बताई जा रही है। तो चलिए जानते हैं कैसी है इस फिल्म की कहानी।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म 'बुलबुल' की कहानी हवेली में रहने वाली बुलबुल के इर्द-गिर्द ही घूमती है। कहानी की शुरूआत 20वीं सदी के बंगाल से होती है, जहां पर बुलबुल की शादी बचपन में ही एक राजघराने के बड़े ठाकुर से कर दी जाती है। शादी के वक्त बुलबुल की मुलाकात अपने पति बड़े ठाकुर, उनके जुड़वां भाई महेंद्र और सत्या से होती है। बुलबुल को लगा कि उसकी शादी सत्या से हुई है क्योंकि वह उसका हम उम्र है। धीरे-धीरे बुलबुल का लगाव अपने देवर यानी सत्या से होने लगता है।

यह भी पढ़ें: मिया खलीफा की मौत की सच्चाई, खुद सेलेब ने दिया मजेदार जवाब

बुलबुल और सत्या की प्रेमकहानी

लंबे समय तक बुलबुल और सत्या की मुलाकात होती रहती है। धीरे-धीरे वक्त गुजरता जाता है और दोनों को धीरे-धीरे बड़े हो जाते हैं। लेकिन फिर भी बुलबुल बड़े ठाकुर से नहीं बल्कि सत्या से प्यार करती है। लेकिन वहीं बड़े ठाकुर को दोनों का यह लगाव रास नहीं आता। उसके बाद वो सत्या को वकालत की पढ़ाई के लिए लंदन भेज देते हैं। जब सत्या चला जाता है तो बुलबुल बहुत उदास रहने लगती है और सत्या के लिए लिखी अपनी किताब जला देती है।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की मार: राहुल ने मोदी पर साधा निशाना, कहा अनलॉक हुई कीमतें

तभी बड़े ठाकुर की नजर उन जलते हुए पन्नों पर पड़ती है, जिस पर लिखा होता है- सत्या बुलबुल। ये सब देख बड़े ठाकुर को बहुत गुस्सा आता है और वो बुलबुल को खूब मारते हैं और उसके दोनों पैरों को तोड़ देते हैं। इसके बाद बेहोशी की हालत में बुलबुल को देख महेंद्र जो कि पागल होता है, वह उसका रेप कर देता है। महेंद्र की पत्नी को सब कुछ पता होने के बावजूद वह बुलबुल से बोलती है कि 'बड़ी हवेलियों में बड़े राज रहते हैं, इसलिए चुप रहना। इधर, बड़े ठाकुर घर छोड़कर चले जाते हैं।

यह भी पढ़ें: सुशांत सुसाइड केस: अब इस एक्ट्रेस ने करी CBI जांच की मांग, खड़े किए कई सवाल

गांव पर चुड़ैल का साया

जब सत्या पांच साल बाद हवेली वापस लौटता है तो सबकुछ बदल चुका होता है। उसे पता चलता है कि उसके उस हवेली पर किसी प्रेत का साया है, जो गांव में लोगों का खून का खून कर रही है। महेंद्र की भी मौत चुड़ैल ने ही कर दी थी। वहीं सत्या जब अपनी भाभी को देखता है तो हैरान रह जाता है। बुलबुल लोगों के साथ घुलने भी लगी और खासकर से डॉ. सुदीप से।

लेकिन सत्या को डॉ. सुदीप पर शक होता है। जब गांव में एक दिन खून होता है तो वह हत्या के शक में सुदीप को पकड़कर शहर की ओर जाने लगते है। जब जंगल से गुजरने के दौरान असली खूनी का पता लगता है तो वो दंग रह जाता है। अब ये खूनी कौन है या यूं कहें चुड़ैल कौन है, इसके लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी।

यह भी पढ़ें: फंस गए राम देव बाबा, फर्जीवाड़े, मिलावट और नकल के बाद अब कोरोना का पेंच

डायरेक्शन और एक्टिंग

इस फिल्म में डायरेक्शन और एक्टिंग की बात की जाए तो दोनों ही बहुत अच्छी है। फिल्म का डायरेक्शन काफी अच्छे ढंग से किया गया है, वहीं फिल्म में एक्टर्स की एक्टिंग ने किरदारों को जीवंत कर दिया है। फिल्म में बुलबुल के किरदार में तृप्त‍ि डिमरी नजर आईं, जो कि बेहद कमाल रहीं। वहीं बड़े ठाकुर और ठाकुर महेंद्र के रोल में राहुल बोस भी दमदार नजर आए। सत्या के रोल में अविनाश तिवारी नजर आए, जिन्होंने अपने रोल के साथ न्याय किया है। वहीं छोटी बहू बिनोदिनी के किरदार में पाओली दाम काफी जम रही हैं। वहीं जब भी परमब्रत चटोपाध्याय स्क्रीन पर नजर आए, अपनी छाप छोड़ गए।

क्या रही कमी

हालांकि कहानी हॉरर होने के बाद भी फिल्म में डर की कमी रह गई। हां फिल्म में सस्पेंस जरूर बरकरार रखा गया है। वहीं चुड़ैल से भी डर का अनुभव कम महसूस हुआ।

यह भी पढ़ें: चीनी जंग को तैैयार: सैनिको ने शुरू की तैयारी, एशिया के सबसे बड़े बेस-कैंप में प्रशिक्षण

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story