×

मोदी सरकार के इस मंत्री ने CAA को लेकर विपक्ष पर बोला बड़ा हमला, कही ये बात

केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहां साफ किया कि नागरिकता कानून को लेकर विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैलाने का का काम कर रहा है।

Aditya Mishra
Published on: 10 Jan 2020 1:40 PM GMT
मोदी सरकार के इस मंत्री ने CAA को लेकर विपक्ष पर बोला बड़ा हमला, कही ये बात
X

लखनऊ: केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहां साफ किया कि नागरिकता कानून को लेकर विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैलाने का का काम कर रहा है। वह नौजवानो के कंधें पर बंदूक रखकर लाभ उठाना चाहता है। नकवी ने कहा कि मौका मिला तो वह भी छपाक फिल्म देखने जाएगें।

आज यहां एक कार्यक्रम के सिलसिलें में आए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सीएए को लेकर केवल झूठा प्रचार किया जा रहा है। इसके पीछे राजनीतिक लाभ उठाने की मंशा छिपी हुई है। आज नागरिकता कानून को लेकर विपक्ष द्वारा जो दुष्प्रचार किया जा रहा है वह एक बड़े राजनीतिक षडयंत्र का हिस्सा है।

उन्होंने विपक्षी दलों सपा बसपा और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि यह दल चूंकि अपनी जमीन खो चुके हैं इसलिए इस मामले में वह जनता को भटकाने का काम कर रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री ने सीएए में कई संशोधन करने के बाद इसे लाया गया है।

भाजपा चाहती तो इसे पहले ही पास करा लेती लेकिन पहले हम लोगों ने इस सेलेक्शन कमेटी में भेजा। उन्होंने कहा कि 7 जनवरी को कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दी और 8 जनवरी को यह बिल लोकसभा में पास होकर राज्यसभा को भेजा गया।

ये भी पढ़ें...बीजेपी मुरली मनोहर जोशी ने कहा- जेएनयू के VC को हटाया जाए

CAA से कोई भारतीय नागरिक प्रभावित नहीं होगा: नकवी

उन्होंने कहा कि यह बिल काफी समय से पडा हुआ था जो लोग भी इस कानून के नाम पर विरोध कर रहे हैं उन्हें मालूम है कि हिंदुस्तान का कोई नागरिक इस कानून से प्रभावित नहीं है। ना हिन्दू ना मुसलमान कोई भारतीय इस कानून से प्रभावित नहीं होगा।

नकवी ने कहा कि इस देश का मुसलमान यहां कम्पलसन से नहीं कमिटमेंट से रहता है। कुछ लोग निजी हितों के लिए उन्हें भ्रमित करना चाहते हैं। यह ताकतें कामयाब नहीं होंगी। और उनके द्वारा जो भ्रम पूर्ण साजिश की जा रही है इसका पर्दाफाश भी हो रहा है।

मुख्तार अब्बाज नकवी ने कहा कि जितने बड़े पैमाने पर लोगों में डर फैलाकर इस कानून के बारे में एक वर्ग को डराया गया इसका अंदाजा नहीं था। फिर भी सरकार ने देश विरोधी ताकतों के द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम के खिलाफ कमर कसी और आज देश को पता है कि किसी भारतीय पर इस कानून का कोई प्रभाव नहीं होगा।

ये भी पढ़ें....केजरीवाल ने साधा बीजेपी व कांग्रेस पर निशाना, कह दी ये बड़ी बात

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story