×

नरेश टिकैत ने क्यों कहा-सामाजिक व्यवस्था भंग नहीं होने देंगे? यहां जानें

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालियान खाप व  चौधरी भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सामाजिक व्यवस्था किसी भी दशा में भंग नहीं  होने देंगे।

Aditya Mishra
Published on: 21 Nov 2019 11:42 AM GMT
नरेश टिकैत ने क्यों कहा-सामाजिक व्यवस्था भंग नहीं होने देंगे? यहां जानें
X

मेरठ : अंतरराष्ट्रीय जाट समाज चिंतन शिविर 2019 चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट, छपरोली रोड, बड़ौत में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालियान खाप व चौधरी भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सामाजिक व्यवस्था किसी भी दशा में भंग नहीं होने देंगे।

ये भी पढ़ें...धमकी वाले SDM साहब! यहां सुनें कैसे गरीब किसान पर रौब जमा रहे ‘जनाब’

युवाओं को अपनी संस्कृति एवं व्यवस्था को सीखना चाहिए। बुजुर्गों एवं खाप पंचायतों से ज्ञान लेना चाहिए। आधुनिकता की दौड़ में भी खाप पंचायतों के निर्णय का आदर सम्मान करना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी सुरेंद्र सिंह तोमर ने की। और कहा कि देश की संस्कृति बदल रही है। बदलते परिवेश में संस्कृति का युवाओं को ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय जाट समाज सेवी डॉक्टर सौदान सिंह तरार अफ्रीका ने किया।

ये भी पढ़ें...अब होगी किसानी इतनी आसान: इस ऐप से मिलेगी गन्ना किसानों को बडी मदद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गढ़वाला वाला खाप के चौधरी बाबा हरकिशन मलिक, राठी खाप के चौधरी बाबा ब्रहम सिंह राठी, धनकड़ खाप के चौधरी चौधरी विजेंद्र सिंह तथा दांगी खाप के चौधरी सीता राम के पुत्र ओमपाल सिंह दांगी, रविंद्र बालियान , चौधरी विजय पवार, चौधरी जगबीर सिंह फौजी के अलावा चौधरी धर्मपाल सिंह चौधरी, कृष्णपाल सिंह, ओमसिंह दांगी, निर्भय सिंह, सत्येंद्र सिंह, अर्जुन सिंह दांगी, डॉ अशोक कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story