×

झारखंड चुनाव में बम धमाका: नक्‍सलियों ने उड़ाया पुल, दहशत में मतदाता

वहीं अब खबर है कि गुमला के घाघरा में नक्‍सलियों ने कठठोकवा पुल को लैंड माइंस विस्‍फोट कर उड़ा दिया है। इससे पहले नक्‍सल प्रभावित लातेहार के जंगलों में भी नक्‍सलियों में लगातार एक पर एक बम विस्‍फोट किया है।

Shivakant Shukla
Published on: 30 Nov 2019 6:24 AM GMT
झारखंड चुनाव में बम धमाका: नक्‍सलियों ने उड़ाया पुल, दहशत में मतदाता
X

रांची: झारखंड विधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो रहा है। यहां दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। चुनाव आयोग ने प्रथम चरण में नक्सल प्रभावित इलाकों के होने के कारण मतदान का समय 3 बजे तक रखने का फैसला लिया है। वहीं अब खबर है कि गुमला के घाघरा में नक्‍सलियों ने कठठोकवा पुल को लैंड माइंस विस्‍फोट कर उड़ा दिया है। इससे पहले नक्‍सल प्रभावित लातेहार के जंगलों में भी नक्‍सलियों में लगातार एक पर एक बम विस्‍फोट किया है। यहां हर बूथ पर भारी संख्‍या में मतदाता अपना वोट देने पहुंचे हैं।

झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे ने बताया कि प्रथम चरण की 13 सीटों के लिए कुल 189 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। इस चरण के लिए कुल 3906 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कुल 989 मतदान केन्द्रों से वेबकास्टिंग की जाएगी। पहले चरण में बीजेपी 12 सीटों पर और जेवीएम 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बता दें कि पिछले चुनाव में 6 सीटों पर रहा था बीजेपी का कब्जा रहा है।

ये भी पढ़ें— 1 से बड़ा बदलाव: तो कस लें अपनी कमर, पहले ही जान लें ये नियम

नक्सलग्रस्त जिले के रूप में कुख्यात लातेहार में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। सुबह 7:00 बजे से ही लातेहार और मनिका विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह के 9:00 बजे तक जिले में 13.62 फीसद मतदान किया गया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में वोटरों के बीच खासा उत्साह दिखा। मतदान को लेकर इलाके में चारों तरफ सुरक्षा बल के जवान तैनात नजर आए। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने में सुरक्षा बल के जवानों ने सहयोग भी किया। वहीं 11 बजे तक 25 फीसदी मतदान हुआ है।

कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

इस चरण में मतदाता कई दिग्गजों की किस्मत तय करेंगे। इनमें स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, सुखदेव भगत, पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही, पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी और पूर्व मंत्री व दिग्गज कांग्रेसी नेता ददई दुबे जैसे दिग्‍गज नेता शामिल हैं। पहले चरण में कुल 189 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 174 पुरुष और 15 महिला उम्मीदवार हैं।

ये भी पढ़ें—चिल्लर की कमी ने इस शख्स को बना दिया करोड़पति, जानें इनकी सफलता की कहानी

गौरतलब है कि झारखंड में इस बार पांच चरण में मतदान होना है। पहले चरण के लिए शनिवार यानी 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जिसमें कुल 13 सीटों के लिए मतदान होगा। झारखंड का काफी हिस्सा नक्सल प्रभावित है, यही कारण है कि यहां पांच चरणों में वोट डाले जाएंगे।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story