NCERT Syllabus: बच्चों पर बोझ कम करना लक्ष्य...इतिहास से नहीं की जा रही छेड़छाड़ एनसीईआरटी चीफ की सफाई

NCERT Syllabus: उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की संशोधित किताबों को अपने स्कूलों में चालू सत्र से ही पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला किया है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 5 April 2023 9:08 AM GMT (Updated on: 5 April 2023 8:08 PM GMT)
NCERT Syllabus: बच्चों पर बोझ कम करना लक्ष्य...इतिहास से नहीं की जा रही छेड़छाड़ एनसीईआरटी चीफ की सफाई
X
एनसीईआरटी चीफ (फोटो: सोशल मीडिया)

NCERT New Syllabus: इतिहास की 12वीं कक्षा की किताबों से मुगलों का चैप्टर हटने पर NCERT चीफ ने कहा कि इतिहास से कोई छेड़छाड़ नहीं की जा रही है। कोरोना महामारी के बाद हर विषय में एक्सपर्ट कमिटी बनाई गई थी ताकि बच्चों पर पाठ्यक्रम का बोझ कम किया जा सके। एक्सपर्ट कमिटी ने हर विषय के कंटेंट को देखा और उसके बाद तय किया गया कि कौन-कौन से चैप्टर हटाए जाने हैं।

अपर मुख्य सचिव का मामले पर ये बयान

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की संशोधित किताबों को अपने स्कूलों में चालू सत्र से ही पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला किया है, जिसमें 12वीं कक्षा की इतिहास की किताबों से मुगल बादशाह और दरबारों के अंश हटा दिए गए हैं। यूपी अपर मुख्य सचिव बेसिक और माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार दीपक कुमार ने कहा कि हम एनसीईआरटी की किताबों का पालन करते हैं और संशोधित संस्करण में जो कुछ भी उपलब्ध है, हम उसका पालन राज्य के स्कूलों में करेंगे।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का यह बयान

इस मामले में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम छात्रों को एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाते हैं, जो भी संशोधित संस्करण में है उसका पालन किया जाएगा। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने मुगल साम्राज्य से संबंधित अध्यायों को हटाकर कक्षा 12वीं के इतिहास के पाठ्यक्रम में संशोधन किया है। इसके परिणामस्वरूप सीबीएसई, उत्तर प्रदेश और एनसीईआरटी पाठ्यक्रम का पालन करने वाले अन्य राज्य बोर्डों सहित सभी बोर्डों के पाठ्यक्रम में बदलाव होंगे। संशोधित पाठ्यक्रम 2023-24 शैक्षणिक वर्ष के लिए लागू किया जाएगा।

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Next Story