×

नीता अंबानी लेंगी क्लास: यूनिवर्सिटी में बनेंगी विजिटिंग प्रोफेसर, बीएचयू ने भेजा प्रस्ताव

बीएचयू द्वारा महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ाया गया मजबूत कदम है। अगर नीता अंबानी बीएचयू से जुड़ती हैं तो निश्चित तौर पर इससे न सिर्फ बनारस बल्कि पूर्वांचल की महिलाएं सशक्त और समृद्ध होंगी।

Newstrack
Published on: 14 March 2021 1:59 PM GMT
नीता अंबानी लेंगी क्लास: यूनिवर्सिटी में बनेंगी विजिटिंग प्रोफेसर, बीएचयू ने भेजा प्रस्ताव
X
नीता अंबानी लेंगी क्लास: यूनिवर्सिटी में बनेंगी विजिटिंग प्रोफेसर, बीएचयू ने भेजा प्रस्ताव

वाराणसी। देश की सबसे बड़ी बिजनेस टाइकून के नाम से मशहूर अंबानी परिवार का रिश्ता बनारस से जुड़ सकता है। बीएचयू ने दुनिया के बड़े इंड्रस्टलिस्ट मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को विजिटिंग प्रोफेसर बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। विश्वविद्यालय के समाजिक विज्ञान संकाय के महिला अध्ययन और विकास केंद्र की ओर से यह प्रस्ताव नीता अंबानी को भेजा गया है। अब इंतजार नीता अंबानी के निर्णय का है।

महिला सशक्तिकरण की ओर बीएचयू ने बढ़ाया कदम

इस फैसले को महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ाया गया मजबूत कदम है। अगर नीता अंबानी बीएचयू से जुड़ती हैं तो निश्चित तौर पर इससे न सिर्फ बनारस बल्कि पूर्वांचल की महिलाएं सशक्त और समृद्ध होंगी। रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अम्बानी अगर विश्वविद्यालय के इस केंद्र के प्रस्ताव पर अपनी सहमति देती हैं तो जल्द ही वे बीएचयू में महिलाओं को महिला अध्ययन का पाठ पढ़ाती नजर आएंगी।

नीता अंबानी विजिटिंग प्रफेसर

12 मार्च को केंद्र में संकाय प्रमुख की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद ये प्रस्ताव दिया गया है। सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रोफेसर कौशल किशोर मिश्र ने बताया कि नीता अंबानी के केंद्र में विजिटिंग प्रफेसर बनने से वाराणसी ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल की महिला शक्ति को फायदा होगा। नीता अंबानी के रिलायंस फाउंडेशन का कार्य भी बनारस को केंद्र बनाकर पूरे पूर्वांचल में किया जा सकेगा। बता दें कि महिलाओं के विकास के लिए नीता अंबानी ने भी वर्ष 2010 में रिलायंस फाउंडेशन की स्थापना की थी।

neeta ambani

ये भी देखें: गोरखपुर में हंगामा: अखिलेश पर मुकदमे को लेकर सपा का प्रदर्शन, पुलिस बल तैनात

अंबानी परिवार का बनारस से है गहरा लगाव

नीता अंबानी और बनारस का क्या रिश्ता है, साल 2014 में ये दुनिया देख चुकी है। नीता अंबानी ने अपना जन्मदिन मनाने के लिए खासतौर से बनारस को चुना था। उन्होंने बनारस में मां गंगा के गोद में अपना जन्मदिन मनाया था। इस दौरान उन्होंने नौकायन किया था और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती भी देखी थीं। नीता अंबानी के साथ उनका पूरा परिवार बनारस पहुंचा था। अगर बीएचयू की बात करें तो नीता अंबानी के अलावा वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा को भी बीएचयू ने विजिटिंग प्रोफेसर बनाया गया है।

रिपोर्ट- आशुतोष सिंह, वाराणसी

ये भी देखें: जंगल में दंगल : इटावा में अंतरराष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम का आयोजन, पढ़े पूरी खबर

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story