×

1 फरवरी से देश के अंदर होंगे कई बड़े बदलाव, इन चीजों पर पड़ेगा सीधा असर

क फरवरी 2020 से कई सारे बदलाव होने जा रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण ये कि एक फरवरी को बजट पेश होगा। वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2020-21 का बजट  पेश करेंगी।

Aditya Mishra
Published on: 28 Jan 2020 4:17 PM GMT
1 फरवरी से देश के अंदर होंगे कई बड़े बदलाव, इन चीजों पर पड़ेगा सीधा असर
X

नई दिल्ली: एक फरवरी 2020 से कई सारे बदलाव होने जा रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण ये कि एक फरवरी को बजट पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करेंगी।

बजट में कई बड़ी घोषणाएं होंगी, जो हमारी और आपकी जेब पर असर डालेंगे।इसलिए आपको भी इनके बारे में जानना जरूरी है। बजट के अलावा भी कई बदलाव हो रहे हैं। आइये जानते हैं उन बदलावों के बारे में...

1 फरवरी से LIC बंद कर रही है ये 23 पॉलिसी

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) 31 जनवरी 2020 के बाद 23 पॉलिसी बंद कर रही है। यानी एक फरवरी 2020 से आपको LIC की पॉलिसियां मिलनी बंद हो जाएंगी। नवंबर 2019 के अंत में भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने जीवन बीमा कंपनियों को उन लाइफ इंश्योरेंस और राइडर्स को बंद करने को कहा था जो नए प्रोडक्ट गाइडलाइंस के अनुरूप नहीं थे।

इससे पहले इन कंपनियों को इन प्रोडक्ट्स को वापस लेने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2019 दी गई थी, जिसे 31 जनवरी तक बढ़ाया गया. साथ ही मौजूदा जीवन बीमा पॉलिसियों में बदलाव या उनके लिए दोबारा अनुमति लेने की आखिरी तारीख 29 फरवरी 2020 है।

ये भी पढ़ें...बजट 2020 में मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा, मिल सकता है ये लाभ…

इन स्मार्टफोन को सपोर्ट नहीं करेगा WhatsApp

1 फरवरी से पुराने एंड्रॉयड और आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन में WhatsApp सपोर्ट नहीं करेगा. WhatsApp ने पिछले साल की इस बात की घोषणा कर दी थी कि 1 फरवरी 2020 से IOS8 और उससे पुराने वर्जन में WhatsApp नहीं चलेगा। वहीं एंड्रॉयड के 2.3.7 के वर्जन में भी WhatsApp नहीं चलेगा। इसकी वजह से यूजर्स WhatsApp पर नया अकाउंट नहीं बना पाएंगे। साथ ही मौजूदा WhatsApp अकाउंट को वेरीफाई भी नहीं कर सकेंगे।

मोबाइल फोन समेत ये 50 आइटम होंगे महंगे

1 फरवरी 2020 को मोदी सरकार अपना बजट पेश करने वाली है। माना जा रहा है कि सरकार घरेलू इंडस्ट्री को बूस्ट देने के लिए कम से कम 50 आइटम पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है। अगर सरकार बजट में इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का फैसला करती है तो फिर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल गुड्स, केमिकल्स और हैंडीक्रॉफ्ट आइटम के महंगे हो सकते हैं।

मोबाइल फोन चार्जर, इंडस्ट्रियल केमिकल, लैंप, लकड़ी के फर्नीचर,कैंडल, आर्टिफिशयल ज्वै लरी और हैंडीक्राफ्ट के आइटम महंगे हो सकते हैं. इसके साथ ही मोबाइल फोन की कीमतों में इजाफा हो सकता है।

ये भी पढ़ें...योगी का करोड़ों का बजट फेल, यहां धड़ल्ले से हो रही गायों की मौत

रसोई गैस के बदलेंगे दाम

एक फरवरी को रसोई गैस के दाम में बदलाव होता है। इसके साथ ही एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें भी बदलती हैं।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गैस की कीमतों में बदलाव का असर घरेलू बाजार पर होता है। हरेक महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर और हवाई तेल के दाम बदलते हैं।

हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी

अपनी मांगों को लेकर देशभर में बैंककर्मी 1 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों द्वारा चरणबद्ध तरीके से हड़ताल करने की तैयारी है। पहले चरण में कर्मचारी दो दिन की हड़ताल करने जा रहे हैं. जिस दिन वित्तमंत्री देश का बजट पेश करेंगी, उस दौरान भी बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे।

ये भी पढ़ें...स्वतंत्र भारत का पहला बजट क्यों घिर गया था विवादों में

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story