×

अधिकारियों की शुरू बैठक, इन्होंने दिए कई विषयों पर अपने सुझाव

बैठक में विधायक सोमेन्द्र तोमर ने अवगत कराते हुए कहा कि क्वारंटाइन सेंटर को बनाये जाने से पहले उसका निरीक्षण किया जाए। खाने-पीने व सफाई की व्यवस्था ठीक हो

Aradhya Tripathi
Published on: 13 May 2020 12:20 PM GMT
अधिकारियों की शुरू बैठक, इन्होंने दिए कई विषयों पर अपने सुझाव
X

मेरठ: प्रमुख सचिव सिंचाई व जनपद के नोडल अधिकारी नामित टी. वेंकटेश, आईजी लक्ष्मी सिंह ने बचत भवन में बुधवार को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, मेरठ हापुड़ लोकसभा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, दक्षिण विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर, किठौर विधायक सतवीर त्यागी, हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक, सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवाई, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

विधायक ने रखे अपने सुझाव

बैठक में विधायक सोमेन्द्र तोमर ने अवगत कराते हुए कहा कि क्वारंटाइन सेंटर को बनाये जाने से पहले उसका निरीक्षण किया जाए। वहां खाने-पीने व सफाई की व्यवस्था ठीक हो। समय से भोजन मिले। सूखे राशन व एक एक हजार रुपये प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के घोषणा के क्रम में दिये जा रहे है। उसमे अभी बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें उसका लाभ अभी नही मिला है। उसमें जो असन्तुलन है उसको दूर किया जाए। योजना का लाभ सभी पात्रों तक पहुँचे उसकी ठीक व्यवस्था की जाए। विधायक ने कहा कि प्रशासन की भोजन मे जो सलीम का विषय आया है।

ये भी पढ़ें- आटे का खाली कंटेनर ने ली जान, लुधियाना में मऊ के मजदूर ने लगाई फांसी

उसको बिना टेंडर किये जिस तरह से व्यवस्था की और 80 लाख एक व 40 लाख एक उसके खाते में दिए गए उसकी ठीक तरह से जांच होनी चाहिए। जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। भोजन की व्यवस्था अलग से ठीक कराई जानी चाहिए। अभी उद्योग बंधुओं को उद्योग चलाने की अनुमति दी गयी है वो व्यावहारिक नही है। उद्योग बन्धु उसे चलाने की स्थिति में नही है। एक बार उद्योग बंधुओं और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन के लोगो को बैठक में विचार विमर्श करना चाहिए। व्यावहारिक पक्ष को समझते हुए उसे ठीक करें।

विधायक ने किसानों सहित अन्य समस्याओं से कराया अवगत

विधायक सोमेन्द्र तोमर ने किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों का गन्ना खड़ा है। परंतु गन्ने की पर्ची उनके पास नही है। उसका पुनः एक बार सर्वे होना चाहिए। किसानों को पर्ची उपलब्ध कराई जानी चाहिए। जिससे वह अपना गन्ना डाल सकें। दुग्ध किसान के लिए दूध की सप्लाई संबंधित डेरियों पर कराई जानी चाहिए। जिससे किसान जो दूध को आज गांव में कम दामों पर बेच रहे हैं की समस्या से बच सकें। सूखे राशन का ठीक प्रकार से सर्वे होना चाहिए। जिनके पास राशन कार्ड नही है। उन लोगों को ठीक से राशन मिल सकें।

ये भी पढ़ें- मिले फायदे ही फायदे: वित्तमंत्री का बड़ा ऐलान, जाने किसे क्या और कितना मिला

इसके साथ साथ जिन लोगो के ऑनलाइन राशन बन गए हैं। उन्हें भी राशन नही मिल पा रहा है। हर तीसरे दिन मशीनों का अपग्रेडेशन होना चाहिए। जिससे उनके लिए राशन की व्यवस्था हो सकें। होम्योपैथी दवाइयों के लिए डॉ. प्रवीण गोयल जिन्होंने प्रतिदिन 200 लोगो को निशुल्क दवाइयों का वितरण करने को कहा है। तीन दिन का कोर्स है। दवाई का परीक्षण अथवा उसकी अनुमति लेकर उसको देने की छूट मिलनी चाहिये। काढ़ा भी लोग निशुल्क उपलब्ध करा देंगे।

मेडिकल कॉलेज में हो सुधार

जिस तरह शहर में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। इसका जनमानस को बड़ा नुकसान हो सकता है। उसको पुलिस से कहकर रुकवाया जाए। पशु कटान देखने मे आ रहा है इसे बड़ी गंभीरता से लेने की आवश्कता है। भविष्य में इस तरह की पुनरावृति न हो। मेडिकल कॉलेज में सुधार होना चाहिए वहां के मरीजो का उपचार ठीक से हो। स्पेशल वार्ड अलग से बने। जिन लोगों को कोविड के अलग बीमारी है उनका उपचार वहां समय से होता रहे। समय से लोगों को भोजन मिले सफाई व्यवस्था ठीक रहे।

ये भी पढ़ें- मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन: एंट्री नहीं दे रही बिहार पुलिस, सड़क पर उतर आए सभी

उसपर मेडिकल कॉलेज प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। इसके साथ साथ वहां के नर्सिंग स्टाफ या जो जूनियर डॉक्टर्स हैं, उनको ठीक से पोष्टिक भोजन मिले और उनकी रहने की व्यवस्था ठीक हो। उनके यहां पर भी व्यवस्थाएं ठीक नही हैं। पुलिस और कोरोना वारियर्स जो सेवा में लगे हुए है उनके लिए भी पोष्टिक आहार की व्यवस्था होनी चाहिए।

सादिक़ खान

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story