×

शाही अंदाज में आगंतुकों का होगा स्वागत, जिले में है ये बड़ी तैयारी

शहर में आने वाले आगंतुकों का स्वागत अब शाही अंदाज में किया जाएगा। हालांकि यह अंदाज लोगों को हरियाली के प्रति जागरूक करेगा और पर्यावरण के नजदीक लेकर जाएगा।

Ashiki
Published on: 18 Jun 2020 3:12 AM GMT
शाही अंदाज में आगंतुकों का होगा स्वागत, जिले में है ये बड़ी तैयारी
X

नोएडा: शहर में आने वाले आगंतुकों का स्वागत अब शाही अंदाज में किया जाएगा। हालांकि यह अंदाज लोगों को हरियाली के प्रति जागरूक करेगा और पर्यावरण के नजदीक लेकर जाएगा। इसके लिए दलित प्रेरणा स्थल के सामने सेक्टर-94 के पास वेलकम हाथी लगाए जाएंगे। शुक्रवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी इसका लोकापर्ण करेंगी। हाथी बनाने में कई प्रजातियों की लताओं का प्रयोग होगा।

ये भी पढ़ें: सुशांत सुसाइड केस: भड़की एकता कपूर, इस मामले पर दिया टूक जवाब…

प्राधिकरण विशेषाकार्यधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि वेलमकम हाथी का वजन करीब 80 किलो होगा। इसे स्टील बॉडी से बनाया जाएगा जिस पर ग्रीनरी लगाई जाएगी। करीब 8 फीट ऊचा होगा। इसका लोकापर्ण मुख्य कार्यपालक अधिकारी करेंगी। इसके साथ एमपी-3 (मास्टर प्लान रोड) की सेंट्रल वर्ज पर गायकी आकृति के पौधे लगाए जाएंगे। यह सभी सेंट्रल वर्ज पर होंगे। उन्होंने बताया कि वेलमकम हाथी के साथ अन्य जंगली जानवरों के भी ग्रीनरी आकृति लगाई जाएगी। साथ ही पूरे वेलकम द्वार का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

7.50 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण

शिल्प हाट के सामने शिवालिक रोड पर सेंट्रल वर्ज के साथ लैंड स्केपिंग का कार्य किया जाएगा। इसे कलाकृतियों से सजाया जाएगा। साथ ही यहा पुष्प बगिया भी बनाई जाएगी। लैंड स्केप लोगों को आकर्षित करे इसके लिए यहा बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा फव्वारे लगाए जाएंगे। इस कार्य के लिए मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही कार्य शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: ग्रामीणों ने बिजली कर्मी का शव रख किया प्रदर्शन, अधिकारियों की हुई हालत खराब

डी-पार्क में सालों पुराने डोम का सुधरे हालात

तितलियों को आकर्षित करने के लिए सेक्टर-62 के डी पार्क में डोम का निर्माण किया गया था। रखरखाव के अभाव में यह डोम पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था साथ ही निर्माण भी अधूरा था। इसका अनुरक्षण कार्य किया गया। डोम का सिविल कार्य बुधवार को पूरा कर लिया गया। अब इसके चारों और जाल लगाया जाएगा साथ ही डोम के अंदर तितलियों को आकर्षित करने के लिए पुष्प वाले पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ यहां म्यूजिकल फांउटेन भी ठीक कराया जाएगा और पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जूते के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, भागकर बचाई जान

आईआईटी दिल्ली भेजा गया प्लान

सेक्टर-78 में महापुरुषों की याद व लोगों को योग व ऋषिमुनियों की याद दिलाने के लिए वेदराम पार्क का निर्माण किया जाना है। सीईओ ने इसकी सैंद्धातिक मंजूरी दे दी है। इसका निर्माण करीब 30 करोड़ में किया जाएगा। संस्तुती के लिए रिपोर्ट आईआईटी दिल्ली भेजी गई है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद निविदा प्रक्रिया की जाएगी। इस प्रक्रिया में करीब एक माह का समय लग जाएगा। इसके अलावा पार्क में लेजर शो, रेस्त्रा, ग्रीनरी, पैदल चलने के लिए ट्रैक इत्यादि का निर्माण किया जाएगा।

रिपोर्ट: दीपांकर जैन

ये भी पढ़ें: मचा हड़कंप: एक्ट्रेस ने शेयर कर बताया, इस Video में सुशांत ने बयां किया था दर्द, देखें

Ashiki

Ashiki

Next Story