×

इन लोगों में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, जिले में 80 प्रतिशत मरीजों की उम्र है इतनी

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अनलॉक वन से लेकर अब तक मध्यम उम्र के लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी के साथ बढ़ा है।

Newstrack
Published on: 20 July 2020 3:58 PM GMT
इन लोगों में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, जिले में 80 प्रतिशत मरीजों की उम्र है इतनी
X

नोएडा: कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों का वर्गीकरण उम्र के आधार पर किया जाए तो नोएडा में करीब 2000 मरीज ऐसे हैं, जिनकी उम्र 21 से 40 वर्ष है। यह संख्या कुल मरीजों की लगभग 50 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह आंकड़ा कोई चौंकाने वाला नहीं है।

80 प्रतिशत लोगों की उम्र 21 से 60 वर्ष

दरअसल, लॉकडाउन खत्म होने के बाद इस आयु वर्ग के युवा दफ्तरों और उद्योगों में कामकाज की वजह से घर से बाहर निकले हैं। जिले में अब तक संक्रमण की चपेट में आने वालों में 113 बच्चे हैं। जिनकी उम्र 10 साल से कम है। 226 मरीज 11-20 साल की उम्र के हैं। 2052 रोगी 21-40 साल के हैं।

ये भी पढ़ें- भ्रम-संशय व दिशाहीनता का शिकार है UP की BJP सरकार: अखिलेश

1203 मरीजों की उम्र 41-60 साल है। 396 मरीजों की उम्र 60 साल से ज्यादा है। जिले के कार्यवाहक सीएमओ डॉ नेपाल सिंह के मुताबिक आयु के आधार पर किया गया वर्गीकरण दर्शाता है कि 80 प्रतिशत संक्रमित लोगों की उम्र 21 से 60 वर्ष है।

अनलॉक वन से मध्यम उम्र के लोगों में बढ़ा संक्रमण

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अनलॉक वन से लेकर अब तक मध्यम उम्र के लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी के साथ बढ़ा है। जैसे ही कार्यालय खुले हैं और लोगों ने घर और दफ्तर के बीच आना-जाना शुरु किया है, तो संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें- सिविल सेवा परीक्षा 2019 के साक्षात्कार शुरू, उम्मीदवारों को ये सुविधा देगा UPSC

संक्रमण की चपेट में आने वाले ज्यादातर लोग पेशेवर हैं। इसीलिए हम लगातार लोगों से कह रहे हैं कि जब वह घर से बाहर निकलते हैं तो सोशल डिस्टेंसिग और सैनिटाइजेशन के पूरे मानकों का ख्याल रखें।

रिपोर्ट- दीपांकर जैन

Newstrack

Newstrack

Next Story