×

Supertech Twin Tower Demolition: मात्र तीन सेकंड में धूल के गुबार में समा गए टावर

Noida Twin Tower Demolition Today Live: आज आखिरकार नोएडा ट्विन टॉवर का ध्वस्तीकरण होने जा रहा है । जो काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है ।

Network
Newstrack Network
Published on: 28 Aug 2022 9:05 AM GMT (Updated on: 28 Aug 2022 9:05 AM GMT)
Noida Twin Tower Demolition Today
X

नोएडा ट्विन टॉवर का ध्वस्तीकरण आज (फोटो: सोशल मीडिया ) 

Click the Play button to listen to article

Noida Twin Tower Demolition Today Live: नोएडा ट्विन टॉवर का ध्वस्तीकरण आज लाइव, Explosive Finale Sunday विस्फोट का फाइनल रविवार, Noida Twin Tower Go Down Today आज ढह जाएगा नोएडा का ट्विन टावर, Noida Twin Tower Demolition Historical Moment नोएडा ट्विन टावर ध्वस्तीकरण का ऐतिहासिक क्षण, Noida SuperTech Twin Tower Demolition Live Update नोएडा सुपरटेक के ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण के लाइव अपडेट के लिए बने रहें newstrack.com के साथ। Noida SuperTech Twin Tower Set For Blast नोएडा सुपरटेक ट्विन टावर ब्लास्ट के लिए तैयार। नोएडा ट्विन टावर ध्वस्तीकरण के एक एक स्टेप (Noida Twin Tower Demolition Plan) के अपडेट की हम आपको देंगे जानकारी।

Live Updates

  • 28 Aug 2022 8:40 AM GMT

    Noida Supertech Twin Tower Demolition Live: विस्फोट के बाद इन कामों से परहेज करें

    Noida Supertech Twin Tower Demolition Live:  विस्फोट के बाद लोगों से ऐसा करने से बचने की अपील की गई है

    * विध्वंस के दौरान - और उसके बाद भी - अपने दरवाजे और खिड़कियां खुली न छोड़ें।

    * जब तक आप यह सुनिश्चित न कर लें कि आपके हाथ और नाखून साफ ​​हैं, तब तक कुछ भी न खाएं-पिएं।

    *बाहर के खाने से परहेज करें।

    * अपने नाखून काटने से बचें।

    *बाहर इधर-उधर न घूमें।

  • 28 Aug 2022 8:38 AM GMT

    Noida Supertech Twin Tower Demolition Live: विस्फोट के समय लोग क्या करें

    Noida Supertech Twin Tower Demolition Live: विस्फोट के समय आसपास रहने वाले लोगों से कहा गया है कि -

    - दरवाजे और खिड़की को बंद कर दें।

    - घर के फर्श को वैक्यूम क्लीनर या गीले कपड़े से साफ करें, ताकि धूल जमा न हो।

    - विध्वंस के बाद बेडशीट और तकिए के कवर को बदलें; बेहतर है उन्हें धो लें।

    - खाना खाने के लिए बैठते समय सुनिश्चित करें कि आपके हाथ और नाखून साफ ​​हैं।

    - फेस मास्क पहनें और अपनी आंखों को चश्मे से ढक लें ताकि धूल का प्रवेश बंद हो जाए।

  • 28 Aug 2022 8:36 AM GMT

    Noida Supertech Twin Tower Demolition Live: आसपास के लोगों को हो सकती हैं ये दिक्कतें

    Noida Supertech Twin Tower Demolition Live: नोएडा सुपरटेक ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण में अब जबकि आधे घंटे से भी कम समय शेष बचा है। जारी की गई हेल्थ एडवाइजरी में कहा गया है कि विस्फोट से दोनों बिल्डिंग के ध्वस्थ किये जाने के बाद आसपास रहने वाले लोगों को इस प्रकार की दिक्कतें हो सकती है-

    1. आंख, नाक और चेहरे में जलन

    2. शरीर में दर्द

    3. छाती का कसना

    4. अनियमित दिल की धड़कन

    5. सांस लेने में तकलीफ

    6. अत्यधिक खांसी

    7. बहती नाक

    8. बेचैनी की एक सामान्य भावना

    9. पेट दर्द

  • 28 Aug 2022 8:22 AM GMT

    Noida Supertech Twin Tower Demolition डॉक्टरों की टीम हाई अलर्ट पर

    Noida Supertech Twin Tower Demolition डॉक्टरों की टीम ने कहा आपात स्थिति में 'हम किसी भी चिकित्सा, शल्य प्रक्रिया से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर हैं'। 100 मीटर लंबे सुपरटेक के जुड़वां टावरों को गिराने के लिए अब जबकि एक घंटे से भी कम समय बचा है, फेलिक्स अस्पताल के अध्यक्ष डॉ डीके गुप्ता ने कहा है कि फेलिक्स अस्पताल दो नामित सुरक्षित अस्पतालों में से एक है, और हम किसी भी चिकित्सा, शल्य चिकित्सा या आपातकालीन प्रक्रियाओं से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर हैं। डॉक्टर, न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, ईएनटी और अन्य विशेषज्ञों की टीम हाई अलर्ट पर है। साथ ही ऑपरेशन थियेटर भी तैयार है।

  • 28 Aug 2022 8:18 AM GMT

    Noida Supertech Twin Tower Demolition Live: 300 मीटर ऊंचे धुएं के बादल उठने की चेतावनी

    Noida Supertech Twin Tower Demolition Live:  भारतीय वायु सेना और हवाईअड्डा प्राधिकरण ने लगभग 300 मीटर ऊंचे धूल के बादल को चेतावनी दी है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और भारतीय वायु सेना को धूल के बादल के बारे में सतर्क कर दिया गया है जो जमीनी स्तर से 300 मीटर ऊपर पहुंचने की संभावना है और इसे दूर होने में 10-15 मिनट लग सकते हैं। उनसे एहतियाती कदम उठाने का भी आग्रह किया गया है। साथ ही टॉवर्स के क्षेत्र को नो फ्लाई जोन भी घोषित किया गया है।

  • 28 Aug 2022 8:14 AM GMT

    Noida Supertech Twin Tower: टावर्स के निर्माण में किसी भी गड़बड़ी से सुपरटेक का इनकार

    Noida Supertech Twin Tower: सुपरटेक ने रविवार को एक बयान में दावा किया है कि आज दोपहर में ध्वस्त किए जाने वाले जुड़वां टावरों का निर्माण नोएडा विकास अधिकारियों द्वारा अनुमोदित भवन योजना के अनुसार किया गया था। इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया था। फर्म ने यह भी कहा है कि इन दो टावरों के विध्वंस से उसकी अन्य रियल एस्टेट परियोजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जिसे होमबॉयर्स को दिया जाएगा। नोएडा में ट्विन टावर्स एपेक्स और सेयेन नोएडा प्राधिकरण द्वारा आवंटित भूमि पर निर्मित सेक्टर 93 ए में एमराल्ड कोर्ट परियोजना का एक हिस्सा हैं। दो टावरों सहित परियोजना की निर्माण योजनाओं को 2009 में नोएडा प्राधिकरण द्वारा राज्य सरकार द्वारा घोषित तत्कालीन प्रचलित बिल्डिंग बाय लॉज के अनुसार अनुमोदित किया गया था।  इसका निर्माण प्राधिकरण को पूरा भुगतान करने के बाद किया गया था।

  • 28 Aug 2022 7:55 AM GMT

    Noida Supertech Twin Tower Demolition Live: पक्षियों को उड़ाने के लिए डमी विस्फोट, लास्ट चेकअप स्टार्ट

    Noida Supertech Twin Tower Demolition Live: हाउस ऑफ स्ट्रे एनिमल्स, फ्रेंडिकोज, सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (एसपीसीए) और हैप्पी टेल्स फाउंडेशन सहित कई गैर सरकारी संगठनों के लोग आसपास के क्षेत्र से आवारा जानवरों को निकालने का काम कर रहे हैं, अधिकारियों से क्षेत्र में पक्षियों को विस्फोट से बचाने के लिए एक डमी विस्फोट करने का अनुरोध भी किया है। नोएडा में सुपरटेक ट्विन टावर्स को विस्फोट कर ढहाए जाने में सिर्फ डेढ़ घंटे का समय बचा है, उत्तर प्रदेश दमकल सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रविवार को मौके पर पहुंचे। नोएडा से 100 से अधिक दमकलकर्मी और मेरठ और गाजियाबाद से अन्य टीमों को बुलाया गया है।

  • 28 Aug 2022 6:57 AM GMT

    Noida Supertech Twin Tower Demolition Live: गज्जा, दादरी की ओर धूल और धुआं जाने की संभावना

    Noida Supertech Twin Tower Demolition Live: दोनों टावरों के ध्वस्त होने के बाद धूल के धुएं के गज्जा, पुराने दादरी की ओर बढ़ने की संभावना है, हवा वर्तमान में पश्चिम उत्तर-पश्चिम से 16 किमी/घंटा की रफ्तार से बह रही है। आज हवा की गति 6 से 18 किमी/घंटा है, और हवा की गति 31 किमी/घंटा तक है। धूल का धुंआ ध्वस्त स्थल से पुराने दादरी रोड गेज्जा की ओर बढ़ने का अनुमान है। उस तरफ निवासियों को इससे दिक्कत हो सकती है। वैसे आज बूंदाबांदी या बारिश के कोई संकेत नहीं हैं।

  • 28 Aug 2022 6:37 AM GMT

    Supertech Towers Demolition LIVE: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा

    Supertech Towers Demolition LIVE: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा 1- नोएडा का सुपरटेक ट्विन टॉवर @samajwadiparty के भ्रष्टाचार और अराजकता की नीति का जीवंत प्रमाण है।

    आज मुख्यमंत्री

    @myogiadityanath

    जी के शासनकाल में सपा के कुकर्मों की प्रतीक यह अवैध इमारत जमींदोज हो रही है।

    यह है न्याय, यही सुशासन.




  • 28 Aug 2022 6:33 AM GMT

    Supertech Towers Demolition LIVE: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है

    Supertech Towers Demolition LIVE:  यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है नोएडा का सुपरटेक ट्विन टॉवर श्री अखिलेश यादव और सपा के शासनकाल के भ्रष्टाचार और अराजकता की नीति का जीवंत प्रमाण है। आज मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार में सपा के भ्रष्टाचार की इमारत ढहेगी। यह है न्याय, यही सुशासन।




Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story