×

Noida News: नोएडा में दर्दनाक हादसा, स्पोर्ट फैक्ट्री में प्रेसर पाइप फटने से दो लोगों की मौत, एक गंभीर

Noida News: स्पोर्ट पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में प्रेसर पाइप फटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Anant Shukla
Published on: 23 Aug 2023 10:19 AM GMT (Updated on: 23 Aug 2023 10:44 AM GMT)
Noida News: नोएडा में दर्दनाक हादसा, स्पोर्ट फैक्ट्री में प्रेसर पाइप फटने से दो लोगों की मौत, एक गंभीर
X
Noida Two killed three injured due to pressure pipe burst in sports parts factory (Photo-Social Media)

Noida News: नोएडा में बड़ा हादसा हुआ है। स्पोर्ट पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में प्रेसर पाइप फटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रेसर पाइप के फटने से हुई तेज आवाज से आसपास के क्षेत्रों में अफरातफरी मच गई। घायल श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक बनी हुई है।

पूरी घटना

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-81 में फेज-2 थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री है। बुधवार को इसी फैक्ट्री में प्रेशर पाइप फटने से बड़ा हादसा हो गया। मिली सूचना के अनुसार इस हदसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम राजीव है। अस्पताल में भर्ती करवाया दिया गया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है।

एडिशनल डीसीपी ने दी जानकारी

एडिशनल डीसीपी राजीव दीक्षित ने फैक्ट्री में हुए धमाके के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम को चार बजे के आसपास एक स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में प्रेसर पाइप फटने से तेज धमाका हुआ। जिसमें तीन कामगार गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दो श्रमिकों की मौत हो गई जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में- एटा निवासी मनोज कुमार और धूम मानिकपुर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग ईश्वर दत्त शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

धमाके के बाद लगी आग की सूचना पर पहुंची पुलिस नें कंपनी प्रबंधक की मदद से घायलों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया। रोजमर्रा की तरह ही तीनों कामगार फैक्ट्री में काम करने के लिए आए थे। निकलने वाले थे उसी समय तेज धमाका हुआ और सबकुछ खतम हो गया। आसपास की कंपनियों में भी भगदड़ मच गया। पुलिस अधिकारियों नें बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कर फैक्ट्री मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की टीम घटनास्थल की जांच पड़ताल कर रही है। जांच की जा रही है कि घटना में किसकी कितनी गलती है, इस दुर्घटना का प्रमुख कारण क्या था। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story