×

मुख्तार का परिवार: पत्नी निकली अपराध की खिलाड़ी, गैर जमानती वारंट जारी

पुलिस ने मुख्तार अंसारी की पत्नी और साले पर गैगेस्टर एक्ट तामील होने के बाद अब उनके खिलाफ गैर जमानती वांरट जारी कर दिया गया है।

Shivani
Published on: 18 Sep 2020 2:45 PM GMT
मुख्तार का परिवार: पत्नी निकली अपराध की खिलाड़ी, गैर जमानती वारंट जारी
X
मुख्तार की बर्बादी शुरू: रिश्तेदारों पर भी कसेगा शिकंजा, होगी खातों की जांच (social media)

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने माफिया मुख्तार अंसारी के परिजनों पर कार्रवाई और तेज कर दी है। गाजीपुर जिले की पुलिस ने आज जेल में बंद मुख्तार अंसारी की पत्नी और साले पर गैगेस्टर एक्ट तामील होने के बाद अब उनके खिलाफ गैर जमानती वांरट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और उनके साले शरजील रजा एंव अहमद शहजाद एक गिरोह का संचालन करते थें।

मुख्तार गैंग पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप

इन लोगों पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। इन लोगों ने सरकारी की तरफ से कुर्क की गयी जमीन पर कब्जा कर रखा था। इसके अलावा मुख्तार के दोनो सालों ने ठेका लेने के नाम पर कागजों पर हेरफेर भी किया था। जबकि पत्नी पर सरकारी धन के गबन का आरोप है। मुख्तार की पत्नी आफसा अंसारी और दोनो साले शरजील रजा एंव अहमद शहजाद फरार चल रहे है। उनके खिलाफ एनबीडब्लू का वांरट भी जारी किया गया है।

mukhtar-ansari

मुख्तार के दोनों बेटों पर इनाम घोषित, दोनो साले भी फंसे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों पर इनामी अपराधी पहले ही घोषित किया जा चुका हे।

ये भी पढ़ेंः अब कांपेंगे रेपिस्ट: दोषियों को बनाया जाएगा नपुंसक, सरकार ने जारी कर दिया आदेश

पत्नी पर सरकारी धन के गबन का आरोप

इससे पहले मुख्तार अंसारी के बेटों उमर और अब्बास पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया जा चुका है। दोनों के खिलाफ कुछ दिन पहले अवैध कब्जे के मामले में एफआईआर हुई थी। लखनऊ में उनके अवैध कब्जे वाली दो इमारतों को ढहा भी दिया गया था। इसके अलावा पुलिस मुख्तार के कई अवैध निर्माणों को गिरा चुकी है।

mukhtar-ansari

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story