×

अब कांपेंगे रेपिस्ट: दोषियों को बनाया जाएगा नपुंसक, सरकार ने जारी कर दिया आदेश

देश और दुनिया में महिलाओं के खिलाफ अच्याचार और रेप की खबरें आती रहती है। लेकिन अब रेप के दोषियों की खैर नहीं है। रेपिस्टों को अब नपुंसक बनाया जाएगा। यह आदेश सरकार ने दिया है।

Newstrack
Published on: 18 Sep 2020 1:55 PM GMT
अब कांपेंगे रेपिस्ट: दोषियों को बनाया जाएगा नपुंसक, सरकार ने जारी कर दिया आदेश
X
देश और दुनिया में महिलाओं के खिलाफ अच्याचार और रेप की खबरें आती रहती है। लेकिन अब रेप के दोषियों की खैर नहीं है। रेपिस्टों को अब नपुंसक बनाया जाएगा।

लखनऊ: देश और दुनिया में महिलाओं के खिलाफ अच्याचार और रेप की खबरें आती रहती है। लेकिन अब रेप के दोषियों की खैर नहीं है। रेपिस्टों को अब नपुंसक बनाया जाएगा। यह आदेश सरकार ने दिया है। यह आदेश नाइजीरिया में दिया गया है। सरकार के इस फैसले रेप करने वालों में जरूर खौफ पैदा होगा।

नाइजीरिया के कदूना राज्य के गर्वनर ने कानून पर हस्ताक्षर किए हैं। अब इस कानून के तहत रेप के दोषी करार दिए गए व्यक्ति को सर्जरी कर नपुसंक बनाया जाएगा। इसके साथ ही 14 साल से कम उम्र की लड़की के साथ रेप करने वाले दोषियों को मौत की सजा दी जाएगी।

अब इन बड़ फैसलों के बाद गर्वनर नासिर अहमद अल रूफाई का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई से बच्चों को जघन्य अपराध से बचाने में सहायता मिलेगी। अपराधियों के मन में डर पैदा होगा।

यह भी पढ़ें...लाशों का कूड़ाघर: इस अस्पताल में सड़ रहे शव, गत्ते के डिब्बे में मिला मृत बच्चा

कोरोना वायरस महामारी संकट के दौरान नाइजीरिया में रेप के मामले तेजी से बढ़े हैं। महिला संगठनों ने सरकार से दुष्कर्मियों के खिलाफ मृत्युदंड समेत कठोर कार्रवाई की अपील की थी। अफ्रीका की सबसे घनी आबादी वाले देश नाइजीरिया है। रेप जैसे अपराध पर रोक लगाने के लिए नाइजीरिया के कदूना राज्य में सबसे कठोर कानून बना दिया गया है।

The governor of Kaduna, Nasir el-Rufai गर्वनर नासिर अहमद अल रूफाई (फोटो: सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें...जवानों पर होगी कार्रवाई: सेना ने दिए आदेश, मुठभेड़ में हुई थी बेकसूरों की हत्या!

उम्रकैद की सजा

राज्य में हाल ही में संशोधित दंड संहिता में बताया गया है कि 14 साल से अधिक उम्र की लड़कियों, महिलाओं से रेप करने वालों को उम्रकैद की सजा दी जाएगी। पहले के कानून में वयस्कों से रेप करने पर 21 साल जेल की सजा और बच्चियों से दुष्कर्म के लिए उम्रकैद की सजा का प्रावधान किया गया था।

यह भी पढ़ें...हत्यारा बाहुबली विधायक: नहीं सह पाया अपनी हार, विरोधी को उड़वाया बम से

रेप के दोषियों को कठोर सजा की मांग

बता दें कि देश और दुनिया में आए दिन रेप की खबरें आती रहती हैं। अपराधियों के मन में मानों भय खत्म हो गया हो। अपराधी मासूम बच्चियों को भी अपना शिकार बनाने से नहीं डरते और न ही उनके मन कोई संकोच होता है। मानवधिकार कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा इन दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की जाती रहती है। अब नाइजीरिया के कदूना राज्य में सबसे कठोर कानून से वहां रेपिस्टों के मन में जरूर डर पैदा होगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story