×

Northern Railway: लखनऊ मंडल के चार टिकट चेकिंग कर्मी हुए करोड़पति क्लब में शामिल

Northern Railway: टिकट चेकिंग अभियानों में जांच के द्वारा मंडल द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में फरवरी 2023 तक कुल 62.94 करोड़ रूपए के रेल राजस्व का अर्जन किया गया। जोकि अपने निर्धारित लक्ष्य से 46.20 % अधिक है।

Anant Shukla
Published on: 31 March 2023 6:09 PM GMT
Northern Railway: लखनऊ मंडल के चार टिकट चेकिंग कर्मी हुए करोड़पति क्लब में शामिल
X
Northern Railway Four ticket checking personnel

Northern Railway: उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल में अनियमित एवं बिना टिकट यात्रियों के विरुद्ध विभिन्न प्रकार के टिकट चेकिंग अभियानों को नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है I टिकट लेकर यात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए रेलवे द्वारा कई प्रकार की नीतियों का अनुसरण किया जाता है। इस बार टिकट चेक करने वाले रेलवे कर्मचारियों को प्रत्साहित करने के लिए अलग स्कीम चलाया गया। जिसमें एक करोड़ से अधिक राजस्व अर्जित करने वाले कर्मचारी को करोंड़पति क्लब में शामिल किया गया।

टिकट चेकिंग अभियानों में जांच के द्वारा मंडल द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में फरवरी 2023 तक कुल 62.94 करोड़ रूपए के रेल राजस्व का अर्जन किया गया। जोकि अपने निर्धारित लक्ष्य से 46.20 % अधिक है। विगत वित्तीय वर्ष 2021-22 से 67.89% अधिक रही I चार टिकट चेकिंग कर्मियों (03 कर्मचारी वाराणसी जं.(कैंट) एवं 01 कर्मचारी लखनऊ) ने माह फरवरी 2023 तक प्रति व्यक्ति एक करोड़ से अधिक की रेल आय का अर्जन किया एवं करोड़पति क्लब में शामिल हुए I इन कर्मचारियों का विवरण निम्नवत हैं:-

कर्मचारी का नाम- (पदनाम/ स्टेशन) (केस) (आय)

महेश कुमार यादव- सी टीआई/ वाराणसी 19,990 ₹ 1,60,45,120/-

श्याम बिहारी यादव- एसटीई/ वाराणसी 17,324 ₹ 1,31,50,430/-

जितेन्द्र कुमार- टीटीआई/ वाराणसी 12,815 ₹ 1,03,14,355/-

पी. के भसीन- सीटी.आई/ लखनऊ 12,394 ₹ 1,00,00,060/-

मंडल रेल प्रबंधक ने दी शुभकामनाएं

मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु मंडल की वाणिज्य शाखा के टिकट चेकिंग अनुभाग की प्रशंसा करते हुए बधाई दी एवं एक करोड़ से अधिक रेल आय अर्जित करने वाले कर्मचारियों की सराहना करते उनको शुभकामनाएं दीं। अन्य चेकिंग कर्मियों से भी इसी प्रकार की कार्यशैली का अनुसरण करते हुए कार्य करने की अपेक्षा की I उन्होंने इस विषय में अवगत कराया कि मंडल अपने अधिकृत एवं नियमित यात्रियों की आरामदायक एवं सुगम यात्रा के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता से समर्पित रहते हुए इस दिशा में निरंतर अपनी सर्वोच्च सेवाओं के साथ प्रयत्नशील रहता है। टिकट चेकिंग संबंधी गतिविधियाँ एवं विभिन्न जाँच अभियान भी इसी दिशा के प्रमुख अंग है I

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story