×

अब ये क्या हुआ! गए थे सब्जी लेने, लेकर आ गए सजी-धजी दूल्हन

ऐसे में एक शख्स सब्जी और घर का राशन लेने बाहर निकला था। घर से तो वो सिर्फ राशन और सब्जी के लिए एक थैला लेकर ही निकला था, लेकिन जब वापस आया तो दूल्हन को साथ लेकर आया। जीं हां ये मामला है साहिबाबाद का।

Vidushi Mishra
Published on: 30 April 2020 6:10 AM GMT
अब ये क्या हुआ! गए थे सब्जी लेने, लेकर आ गए सजी-धजी दूल्हन
X
अब ये क्या हुआ! गए थे सब्जी लेने, लेकर आ गए सजी-धजी दूल्हन

नई दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान एक बड़ा ही गजब का किस्सा सुनने में आया है। वैसे तो लोग घरों में है और सारे शादी-व्याह कार्यक्र, सामूहिक आयोजन, होटल, रेस्टोरेंट सभी बंद हैं। ऐसे में एक शख्स सब्जी और घर का राशन लेने बाहर निकला था। घर से तो वो सिर्फ राशन और सब्जी के लिए एक थैला लेकर ही निकला था, लेकिन जब वापस आया तो दूल्हन को साथ लेकर आया। जीं हां ये मामला है उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में साहिबाबाद का। शख्स दूल्हन को लेकर जब अचानक से घर पंहुंचा तो उसकी मां के तो होश ही उड़ गए।

ये भी जरूर पढ़ें....प्लाज्मा थेरेपी कामयाब, अब BCG से कोरोना के इलाज का किया जाएगा ट्रायल

दूल्हन के कपड़ो में लड़की

शख्स दूल्हन को घर लेकर जैसे ही पंहुचा तो घरवालों की तो हवाईयां ही उड़ गई। असल में ये शख्स अपने गर्लफ्रेंड को पत्नी बनाकर घर लाया था। तो इस पर लड़के की नाराज मां ने बेटो को घर में घुसने से ही मना कर दिया। जिसके बाद ये मामला थाने तक पंहुच गया।

हालांकि अब दूल्हन के कपड़ो में लड़की और लड़का दोनों थाने में मौजूद थे। बता दें, लड़के की मां इनके साथ आई थी और साफ शब्दों में ये भी कह दिया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले बेटे को घर में नहीं घुसने दूंगी। बेटा राशन लेने गया था और लड़की ब्याह कर ले आया।

मां ने साफ-साफ कह दिया

लेकिन अब लड़के की मां के सहमत न होने के बाद पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को अलग किराये के मकान में रहने के लिए बोल दिया है। लेकिन बात तो वहीं है न लॉकडाउन।

ये भी जरूर पढ़ें....मशहूर एक्टर ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

शख्स यानी दूल्हे के अनुसार दोनों ने शादी कर ली है और इससे एक महीने पहले भी दोनों हरिद्वार में शादी कर चुके हैं। हालांकि लड़के की मां ने यूं अचानक पहुंची अनजान दुल्हन को घर में रखने से मना कर दिया है।

वहीं लड़के की मां का कहना है कि शादी हुई भी है या नहीं, इस बात का कोई सबूत नहीं है। जब लड़के से बात की गई तो उसका कहना है कि मंदिर में शादी हुई है। पूरा मामला थाने में पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन गया।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले को भी सुलझा दिया है। साथ ही लड़का और लड़की को भी समझा दिया है। लड़का अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर किराए के मकान में चला गया है लेकिन लड़के की मां ने साफ-साफ कह दिया है कि लॉकडाउन खत्म होने से पहले घर आने की जरूरत नहीं है।

ये भी जरूर पढ़ें....बड़ा फैसला, 3 मई के बाद क्या करना है सरकार ने बना ली रणनीति

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story