×

अखिलेश के जन्मदिन पर बोली डिंपल, करें जरूरतमंद की मदद

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 47वां जन्मदिन दिन है। लेकिन कोरोना महामारी के कारण हर साल धूमधाम से अपने अध्यक्ष का जन्मदिन मनाने वाले कार्यकर्ताओं में थोड़ी मायूसी है।

Newstrack
Published on: 1 July 2020 10:00 AM GMT
अखिलेश के जन्मदिन पर बोली डिंपल, करें जरूरतमंद की मदद
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 47वां जन्मदिन दिन है। लेकिन कोरोना महामारी के कारण हर साल धूमधाम से अपने अध्यक्ष का जन्मदिन मनाने वाले कार्यकर्ताओं में थोड़ी मायूसी है। अखिलेश की पत्नी डिम्पल यादव ने भी जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर ही पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करके जन्मदिन के किसी आयोजन की जगह व्यक्तिगत स्तर पर किसी जरूरतमंद की मदद करने को कहा है। डिंपल यादव ने ट्वीट कर कहा कि सपा के लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके अनुरोध पर उनके चाहने वाले सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से ये आग्रह है कि वो इस संकटकाल में किसी आयोजन की जगह व्यक्तिगत स्तर पर किसी जरूरतमंद की मदद करें।

ये भी पढ़ें:सीएम का बड़ा ऐलान: विद्यार्थियों को दी ये सौगात, किया ई-ग्रंथालय का शुभारम्भ

Image

अखिलेश यादव का यह 47वां जन्मदिन है

अखिलेश यादव का यह 47वां जन्मदिन है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी के इकलौते बेटे अखिलेश यादव का जन्म पहली जुलाई 1973 को सैफई में हुआ था। अखिलेश ने राजस्थान मिलेट्री स्कूल धौलपुर से शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने अभियंत्रिकी में स्नातक की उपाधि मैसूर के एसजे कालेज आफ इंजीनियरिंग से ली। बाद में वह विदेश चले गए और सिडनी विश्वविद्यालय से पर्यावरण अभियंत्रिकी में पोस्ट ग्रेजुएशन की। 24 नवंबर 1999 को उनकी शादी डिंपल यादव के साथ हुई, जिससे उनके दो पुत्रियां अदिति व टीना तथा एक पुत्र अर्जुन है।

राजनीति की दुनिया में पहले बार 2000 में रखा था कदम

राजनीति में अखिलेश का पहला कदम वर्ष 2000 में पड़ा। उन्होंने पहली बार कन्नौज से लोकसभा उपचुनाव लड़ा और बसपा उम्मीदवार अकबर अहमद डम्पी को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हरा कर लोकसभा पहुंचे। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में भी वह कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़े और बसपा के ठाकुर राजेश एक तरफा हराया। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में भी अखिलेश ने कन्नौज सीट से ही चुनाव मैदान में उतरे और बसपा के महेश चंद्र वर्मा को हराया। इसी साल उन्होंने फिरोजाबाद सीट से उपचुनाव भी लड़ा और जीत हासिल की। हालांकि बाद में उन्होंने फिरोजाबाद सीट खाली कर दी।

Image

ये भी पढ़ें:अब ये एक्ट्रेस डिप्रेशन मेंः कहा अब बर्दाश्त नहीं होता, जानिये कौन कर रहा टार्चर

वर्ष 2012 में यूपी के विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश ने पूरे प्रदेश की यात्रा कर चुनाव प्रचार किया। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला। सपा को 224 सीटे मिली। 15 मार्च 2012 के 38 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने और 19 मार्च 2017 तक वह इस पद पर रहे। अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल मे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे बनवाया, जो भारत का सबसे आधुनिक एक्सप्रेस वे है।

यादव ने यूपी 100 पुलिस सेवा और 108 एंबुलेन्स फ्री सेवा शुरू की। उनके कार्यकाल में लखनऊ मेट्रो रेल, लखनऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, जनेश्वर मिश्र पार्क (एशिया का सबसे बड़ा पार्क), जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर, लखनऊ- बलिया समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे 2, आदि का निर्माण हुआ। अपने कार्यकाल में अखिलेश ने प्रदेश मे युवाओ को बड़ी मात्रा में लैपटॉप वितरण भी किये।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story