×

मां सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बेटी प्रियंका ने दिव्यांग छात्रा को गिफ्ट की स्कूटी

बचपन से पैर से दिव्यांग शिवांगी श्रीनिवास दुनिया में रहकर कुछ करना चाहती थी। आड़े हाथ जो बात आ रही थी वो ये के उसके पास साधन का अभाव था।

Roshni Khan
Published on: 10 Dec 2019 10:39 AM GMT
मां सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बेटी प्रियंका ने दिव्यांग छात्रा को गिफ्ट की स्कूटी
X

रायबरेली: बचपन से पैर से दिव्यांग शिवांगी श्रीनिवास दुनिया में रहकर कुछ करना चाहती थी। आड़े हाथ जो बात आ रही थी वो ये के उसके पास साधन का अभाव था। सोमवार (9 दिसम्बर 2019) को सोनिया गांधी के जन्मदिन पर मानो उसकी मनोकामना तब पूरी हो गई जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने उसे दिल्ली बुलाकर स्कूटी गिफ्ट किया। स्कूटी पाकर शिवांगी ने कहा कि दुनिया की भीड़ में मुक़ाम बनाने के लिए हमे बड़ी मदद मिली है।

ये भी देखें:जदयू बंटा दो खेमे में! नागरिकता बिल का प्रशांत किशोर ने किया विरोध, ये भी हैं लाइन में

सोमवार को यूपीए चेयरपर्सन एवं रायबरेली सांसद सोनिया गांधी का जन्मदिन था। देश में महिलाओं के साथ बढ़ते क्राइम को देखते हुए उन्होंने जन्मदिन सेलिब्रेट करने से मना कर दिया था। लेकिन इस अवसर पर दिल्ली स्थित दस जनपथ पर कांग्रेसियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मौके पर 76 लोगों को उपहार दिए, जिसमें रायबरेली की शिवांगी श्रीनिवास भी शामिल थी।

ये भी देखें:Kanpur Police Viral Video: मंजू की ऐसी कुटाई कभी नहीं देखि होगी आपने

शिवांगी श्रीनिवास को बचपन से पोलियो है लेकिन वो भविष्य में कुछ करना चाहती है। शिवांगी दिव्यांग स्कूल में बच्चों को पढ़ाती है और खुद भी कुछ आगे करने के लिए तैयारी कर रही है। शिवांगी की इस लगन के बारे में प्रियंका गांधी को पता चला और उन्होंने उसे तीन पहिया स्कूटी उपहार में देने के लिए दिल्ली बुला लिया। दिल्ली के 10 जनपथ में शिवांगी और उसकी मां को स्कूटी जी चाबी दी गई। शिवांगी ने कहा मैं पूरे गांधी परिवार का धन्यवाद करती हूं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story