×

कांग्रेस का एलान: किसान दिवस पर BJP सांसदों-विधायकों को घेरने की तैयारी

किसान दिवस के मौके पर कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेश के भाजपा सांसद और विधायकों के घेराव का ऐलान किया है।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि किसान विरोधी काले कानूनों को वापस लेने के बजाय किसानों को प्रताड़ित करने वाली भाजपा ने साबित कर दिया कि वह किसान विरोधी है।

Monika
Published on: 22 Dec 2020 3:24 PM GMT
कांग्रेस का एलान: किसान दिवस पर BJP सांसदों-विधायकों को घेरने की तैयारी
X
कांग्रेस का ऐलान, किसान दिवस पर भाजपा सांसदों और विधायकों को घेरेंगे

लखनऊ: किसान दिवस के मौके पर कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेश के भाजपा सांसद और विधायकों के घेराव का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि किसान विरोधी काले कानूनों को वापस लेने के बजाय किसानों को प्रताड़ित करने वाली भाजपा ने साबित कर दिया कि वह किसान विरोधी है।

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तीनों काले कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर के किसान संगठन विगत लम्बे समय से आन्दोलनरत हैं, विभिन्न राज्यों में किसान संगठनों द्वारा प्रदर्शन किये जा रहे हैं और तमाम किसानों की आन्दोलन के दौरान दुःखद मौतें हो चुकी हैं परन्तु केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। इसके विरोध में 23 दिसम्बर को किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर कांग्रेस ने एक बार फिर किसान संगठनों के समर्थन में केन्द्र सरकार की कुम्भकर्णी नींद से जगाने का फैसला किया है। इसके लिए बुधवार को पूरे प्रदेश में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के सांसदों और विधायकों के आवासों/कार्यालयों का घेराव करेंगे।

किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानूनो को वापस लिये जाने की मांग करते हुए ताली, थाली बजाकर प्रदर्शन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला एवं शहर कमेटियों के अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की मांग नहीं मान लेती तब तक कांग्रेस के कार्यकर्ता चुप बैठने वाले नहीं हैं। लगातार आंदोलन करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद: कोर्ट में पेश हुए आजम खां और अब्दुल्ला, जयाप्रदा पर की थी ऐसी टिप्पणी

कांग्रेस पार्टी करेगी घेराव

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 2 दिन पहले भी प्रदेश में भाजपा सांसद व विधायकों के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के सांसद व विधायकों को अपना मांग पत्र भी सौंपा है जिन भाजपा सांसद व विधायकों से कार्यकर्ताओं की मुलाकात नहीं हुई वहां उनके कार्यालय पर मांग पत्र को चस्पा किया गया है। इसी कार्यक्रम का अब कांग्रेस दोहराव करने जा रही है। किसान दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

अखिलेश तिवारी

ये भी पढ़ें: अटल जयंती पर किसानों का भ्रम दूर करेंगे BJP कार्यकर्ता, बनाई गई ये रणनीति

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story