×

हिट एंड रन! परिवार ने खोया सॉफ्टवेयर इंजीनियर,तड़प-तड़प कर गई जान

प्रकाश खत्री 1 सितंबर की शाम को अपने घर जाते समय एक काली होंडा सिटी कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। लहूलुहान युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन बाद उसकी मौत हो गई।

Harsh Pandey
Published on: 31 March 2023 8:37 AM GMT
हिट एंड रन! परिवार ने खोया सॉफ्टवेयर इंजीनियर,तड़प-तड़प कर गई जान
X

गाज़ियाबाद: एक तरफ जहां देश में 1 सितम्बर से मोटर व्हीकल एक्ट, संशोधित अधिनियम लागू किया गया है, वहीं दुसरी तरफ यातायात नियमों का उल्लघन किया जा रहा है।

ऐसा ही ताजा मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद का है, जहां हाल ही में हुए हिट एंड रन में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी है।

बताया जा रहा है कि युवक पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। युवक की पहचान वेद प्रकाश खत्री के नाम से हुई है।

यह भी पढ़ें: झूठा दावा! चांद पर नहीं पहुंचा कोई, इनका जाना सच या झूठ

बताते चलें कि प्रकाश खत्री 1 सितंबर की शाम को अपने घर जाते समय एक काली होंडा सिटी कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। लहूलुहान युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन बाद उसकी मौत हो गई।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में गुरुग्राम में काम कर रहे वेद प्रकाश खत्री अपने माता-पिता को गाजियाबाद के मोदी नगर में अपने आवासीय घर पर देखने गए थे।

यह भी पढ़ें: Chandrayaan-2! देखेगी दुनिया, आज चांद पर उतरेगा भारत

चश्मदीदों ने बताया...

चश्मदीदों के मुताबिक, तेज रफ्तार काली होंडा सिटी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। चूंकि वाहन की गती काफी तेज थी इसलिए वह तुरंत स्थान से भागने में सफल रहा। बताया जा रहा है कि अस्पताल में 2 दिन के बाद वेद प्रकाश खत्री ने 3 सितंबर को सुबह 4 बजे दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: झूठा दावा! चांद पर नहीं पहुंचा कोई, इनका जाना सच या झूठ

चिकित्सक ने बताया...

चिकित्सक ने कि घायल के मस्तिष्क में कई खून के थक्के जमा हो चुके थे जिस वजह से वो कोमा में जा चुका था।

गाजियाबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले का अपराधी अभी भी अज्ञात है।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story