×

8 साल की बच्ची ने राम मंदिर निर्माण में ऐसे किया महादान, जीता सबका दिल

राम मंदिर निर्माण हेतु सहयोग देने के लिए लोग बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है। कोई हजार कर रहा है त़ो कोई लाख तो कोई करोडो़ का सहयोग कर रहा है। इन सबके साथ बच्चे भी कही कम नहीं है। वो भी अपने गुल्लक बैंक में रखे पैसे राम मंदिर निर्माण हेतु गुल्लक को फोड़ दान कर रहे हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 26 Feb 2021 1:14 PM GMT
8 साल की बच्ची ने राम मंदिर निर्माण में ऐसे किया महादान, जीता सबका दिल
X
राम मंदिर की नींव भराई का कार्य अप्रैल में होगा शुरू, अब तक मिला 2100 करोड़ चंदा

गाजीपुर। पूरे देश अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हेतु सहयोग देने के लिए लोग बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है। कोई हजार कर रहा है त़ो कोई लाख तो कोई करोडो़ का सहयोग कर रहा है। इन सबके साथ बच्चे भी कही कम नहीं है। वो भी अपने गुल्लक बैंक में रखे पैसे राम मंदिर निर्माण हेतु गुल्लक को फोड़ दान कर रहे हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद की आठ वर्षीय ऋतु सिंह ने अपने गुल्लक में रखे करीब 1160 रुपये राम मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि में दान कर दिया।

ये भी पढ़ें...पांच राज्यों में आज फूंका गया चुनावी बिगुल, विस्तार से जानें कहां कब होगा चुनाव?

पदमपुर की आठ वर्षीय बच्ची ने किया 1160 रुपये का दान

राम मंदिर निर्माण हेतु पुरे देश मे चलाया जा रहा अभियान 27 फरवरी को समाप्त हो रहा है।महादान अभियान समाप्त होने से पुर्व गाजीपुर के राम भक्तों ने पदमपुर में सहायता राशि ले रहे थे। तभी एक आठ वर्षीय छोटी बच्ची ऋतु सिंह ने प्रभु राम के नाम पर अपना गुल्लक फोड़ 1160 दान कर दिया।

एक सवाल का जबाब देते हुए अजय विक्रम सिंह की आठ वर्षीय ऋतु सिंह ने कहा की जब से हमने सुना है,और टीबी पर देखा भी है की अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होने वाला है जिसमें लोग अपने शक्ति अनुसार दान कर रहे हैं।

RAM MANDIR फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...DGCA ने दी बड़ी राहत, अब इनके लिए हवाई जहाज में सफर करना होगा सस्ता

तब से मैं सोचती थी की मेरे

पापा ने जो मुझे पैसा देते है।उस पैसे को मैं राम मंदिर निर्माण हेतु सहायता राशि के रुप मे दुंगी। तब मै पापा के द्वारा रोज दिये जाने वाले पैसे को एक गुल्लक में इक्ठ्ठा करने लगी।

बच्ची के इस बात को सुन वहां मौजूद सभी लोग जोर जोर से जै श्री राम का नारा लगाने लगें जिससे वहां का माहौल भक्तिमय बन गया।वहां मौजूद सभी लोग ऋतु सिंह के उज्जवल भविष्य के लिए भगवान राम से कामना किया।

इस मौके पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा की गाजीपुर जनपद के जखनियां क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लीया उन्होंने कहा की 27 फरवरी को ये महाअभियान समाप्त हो रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दयाशंकर सिंह, अभय सिंह, राजेश यादव, आनंद विक्रम सिंह, राजू गुप्ता, सुरेंद्र चौरसिया, जितेंद्र चंद्र शर्मा सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें...काशी में मायावती पर गरजे भीम आर्मी चीफ, बोले- बुआ आराम करें और भतीजे काम

रिपोर्ट- रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story