×

विकास दुबे की बड़ी सच्चाई, भाजपा नेताओं के साथ नाम का ये है Fact Check

कानपुर देहात में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे गैंग के साथ मुठभेड़ में आठ पुलिस कर्मियों के शहीद होने के बाद सोशल मीडिया पर मुख्य अपराधी की फोटो की जगह भाजपा के एक पदाधिकारी की फोटो वायरल हो गयी।

Newstrack
Published on: 3 July 2020 12:33 PM GMT
विकास दुबे की बड़ी सच्चाई, भाजपा नेताओं के साथ नाम का ये है Fact Check
X

लखनऊ: कानपुर देहात में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे गैंग के साथ मुठभेड़ में आठ पुलिस कर्मियों के शहीद होने के बाद सोशल मीडिया पर मुख्य अपराधी की फोटो की जगह भाजपा के एक पदाधिकारी की फोटो वायरल हो गयी। बाद में उस भाजपा नेता ने खुद अपने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर कर इस सच्चाई से अवगत कराया।

ये भी पढ़ें:सपा समर्थकों ने लखनऊ गांधी प्रतिमा पर किया जोरदार प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

राजनीति से जुड़ा है पुराना नाता

दरअसल हुआ यूं कि मीडिया में जैसे ही इस कांड में विकास दुबे का नाम आने के बाद उसके राजनीतिक गठजोड की बात सामने आई तो कुछ विरोधी दलों की तरफ से भाजपा के एक पदाधिकारी पं विकास दुबे का फेसबुक आईडी खंगाल कर उनके साथ भाजपा नेताओं की फोटों वायरल करना शुरू कर दिया गया।

https://www.facebook.com/877336255717207/videos/3139636106126398

सोशल मीडिया पर हो रही तस्वीरें वायरल

व्हाट्सअप और फेसबुक पर उनकी फोटोज, जिसमें मुख्यमंत्री से लेकर संगठन के कई पदाधिकारी तक शामिल है, वायरल होने लगी। विपक्ष भी भाजपा सरकार से लेकर संगठन तक के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के संम्बन्ध होने की बात कहने लगा। इसके बाद इस बात की खबर जब भाजपा संगठन के पदाधिकारियों को हुई तो आनन फानन में उन्होंने कानपुर बुदेलखण्ड भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे से सम्पर्क किया और उनसे कहा कि वह तुरन्त इस बात का खंडन करे कि वह वो नहीं है जिसकी फोटोंज सोशल मीडिया पर चल रही है।

ये भी पढ़ें:दुखी हुए शाहरुख: सरोज के जाने से लगा झटका, लिखा ये इमोशनल पोस्ट

इस पर भाजपा पदाधिकारी पं विकास दुबे ने अपने फेसबुक एकाउन्ट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें इस सच्चाई से लोगों को अवगत कराया गया। लेकिन इस बीच पूरे देश में यह फोटोज वायरल हो चुकी थी। भाजपा के यह पदाधिकारी पं विकास दुबे भारतीय जनता युवा मोर्चा (कानपुर बुंदेलखण्ड) के क्षेत्रीय अध्यक्ष है। भाजपा के पदाधिकारी ने इस पूरे मामले में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस पूरी करतूत के पीछे समाजवादी पार्टी के ही कुछ नेताओं का हाथ है जिन्होंने भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए इस तरह की हरकत की।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story