×

कांग्रेस का BJP पर हमला: दिल्ली चुनाव में ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है भाजपा

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य डॉ. पी एल पुनिया ने दिल्ली चुनाव और सीएए को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। पी एम पुनिया ने कहा कि  दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तरफ से जो बयान आ रहे हैं वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

Shreya
Published on: 29 Jan 2020 11:00 AM GMT
कांग्रेस का BJP पर हमला: दिल्ली चुनाव में ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है भाजपा
X
कांग्रेस का BJP पर हमला: दिल्ली चुनाव में ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है भाजपा

बाराबंकी: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य डॉ. पी एल पुनिया ने दिल्ली चुनाव और सीएए को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। पी एम पुनिया ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तरफ से जो बयान आ रहे हैं वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि, शाहीन बाग को मुद्दा बनाकर भाजपा चुनाव लड़ना चाह रही है। जबकि बाकी सारे मुद्दों की तरफ उसका ध्यान ही नहीं है।

पूरी भाजपा दिल्ली के चुनाव में ध्रुवीकरण करना चाह रही है- पुनिया

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की तरफ से अजीबो गरीब बयान आ रहे हैं। पूरी भाजपा दिल्ली के चुनाव में ध्रुवीकरण करना चाह रही है। पुनिया ने कहा कि भाजपा केवल ध्रुवीकरण की राजनीति करना चाहती है। पीएल पुनिया ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया बदला लेने की बात करते हैं।

यह भी पढ़ें: अखिलेश का योगी पर तंज: बाबा ने इंजीनियरों को सांड पकड़ने के काम में लगा दिया

भाजपा का दोहरा मापदंड बेहद निंदनीय है- पी एल पुनिया

पुनिया ने कहा कि वह आज रामपुर जाना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें परमीशन नहीं दी। पुनिया ने कहा कि अगर आप सीएए के समर्थन में सभा करें तो प्रशासन तुरंत इजाजत दे देता है। जबकि अगर आप सीएए के खिलाफ सभा करना चाह रहे हों तो सरकार आपको जेल में बंद करवा देगी। भाजपा का यह दोहरा मापदंड बेहद निंदनीय और संविधान के विपरीत है।

यह भी पढ़ें: भारत के पास नहीं है ये दस्तावेज: मोर और टाइगर कब घोषित हुए राष्ट्रीय पशु-पक्षी…

Shreya

Shreya

Next Story