×

अखिलेश का योगी पर तंज: बाबा ने इंजीनियरों को सांड पकड़ने के काम में लगा दिया

सपा नेता ललई यादव के घर शोक संवेदना कार्यक्रम में जाते समय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शहर के बाईपास स्थित अल्फा इस्लामिया स्कूल पर रुके। यहां सपा नेता सलाउद्दीन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया।

Shreya
Published on: 29 Jan 2020 10:40 AM GMT
अखिलेश का योगी पर तंज: बाबा ने इंजीनियरों को सांड पकड़ने के काम में लगा दिया
X

सुल्तानपुर: सपा नेता ललई यादव के घर शोक संवेदना कार्यक्रम में जाते समय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शहर के बाईपास स्थित अल्फा इस्लामिया स्कूल पर रुके। यहां सपा नेता सलाउद्दीन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि देखिए हमारी लड़ाई बाबा मुख्यमंत्री से है, पहले बाबा मुख्यमंत्री रास्ते से हटें। बाबा मुख्यमंत्री कितने अच्छे हैं, जो काम उनका है वो भी नहीं कर पा रहे हैं। गायों से किसानों को बचा ले रहे हैं? और उत्तर प्रदेश में जिन इंजीनियरों को जल्दी पुल बनाने में लगाना था उन्हें सांडों को पकड़ने में लगा दिया है। टीचर्स को बहू तैयार करने में लगा दिया है।

यह भी पढ़ें: 16 के उम्र में बना स्टार! लाखों की है फैन फॉलोइंग, कमाई जान चौंक जाएंगे आप

उन्हें लैपटॉप से नहीं, शौचालयों से प्रेम है- अखिलेश यादव

उन्होंने मोदी सरकार और योगी सरकार पर एक साथ तंज कसते हुए कहा कि उन्हें लैपटॉप से प्रेम नहीं है उन्हें शौचालयों से प्रेम है। समाजवादियों के लेपटाप अभी भी चल रहे हैं शौचालय नही चल रहे हैं। 108 एंबुलेंस, 102 एंबुलेंस बर्बाद कर दी। हम ये जानना चाहते हैं के पुलिस में क्या बदलाव आ गया कि 100 नंबर से 112 कर दिया? हमारे 100 का टायर बदल देते लेकिन स्टीकर बदल दिया 100 का 112 कर दिया।

यह भी पढ़ें: पत्थरबाजी से दहला यूपी: राजा भईया के इलाके में हुआ बवाल, झड़प में कई घायल

वोट की राजनीति संविधान से खिलवाड़ करके नहीं होनी चाहिए- अखिलेश

वही सीएए के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केवल भारत में नहीं बल्कि दुनिया में जितनी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी है सबमें सीएए का विरोध चल रहा है। ये भेदभाव कर रहे हैं हमारा संविधान किसी भी तरह के विरोध से रोकता है। मुसलमान को आप इसलिए अलग कर रहे के केवल आपको वोट चाहिए। ये वोट की राजनीति संविधान के खिलवाड़ करके नहीं होनी चाहिए। सवाल ये है के क्या लोगों की आय दो गुनी हो गई? क्या नवजवानों को नौकरी और रोजगार मिलने लगे? क्या जीएसटी और नोटबंदी के बाद व्यापार बढ़ गया? हालत तो ये हमारी अर्थ व्यवस्था नीचे जा रही, ढह गई है।

यह भी पढ़ें: इमरान को लगा इंजेक्शन: तो पाकिस्तानी नर्स के प्यार में हुए पागल, वो बन गई हूर

Shreya

Shreya

Next Story