×

अयोध्या में मोदी-मोदी: ठीक 11 बजे का समय याद कर लें, ऐसे होगा भूमि पूजन

अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि-पूजन की तारीख 5 अगस्त तय की गई है। इस पावन अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का भूमि-पूजन करेंगे।

Newstrack
Published on: 27 July 2020 11:50 AM GMT
अयोध्या में मोदी-मोदी: ठीक 11 बजे का समय याद कर लें, ऐसे होगा भूमि पूजन
X

लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि-पूजन की तारीख 5 अगस्त तय की गई है। इस पावन अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का भूमि-पूजन करेंगे। इस बारे में पूरी जानकारी यानी पीएम मोदी के कार्यक्रम का पूरा विवरण सामने आ गया है। कार्यक्रम के विवरण के मुताबिक, पीएम मोदी 5 अगस्त को हेलीकॉप्टर से अयोध्या के साकेत महाविद्यालय पहुंचेंगे। जिसके बाद वे रामजन्म भूमि रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें... चीन का चमत्कारी विमान: समुद्र और जमीन दोनों में दौड़ेगा, सभी देशों की हालत खराब

पूजन कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी का संबोधन

ऐसे में पीएम मोदी करीब 11:30 बजे 5 अगस्त को अयोध्या के राम मंदिर परिसर पहुंचेंगे। जिसके बाद एक घंटे का भूमि पूजन कार्यक्रम होगा। इस भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी का संबोधन होगा।

जानकारी देते हुए ट्रस्ट के मुताबिक, पहले भूमि पूजा में शामिल होने के लिए 268 लोगों की सूची तैयार की गई थी लेकिन करीब 200 लोगों के नाम पर आखिरी सहमति बनी है। इसमें 50-50 लोगों के ब्लॉक होंगे।

ये भी पढ़ें...सुशांत केस में महेश भट्ट: पुलिस ले गई थाने, 2 घंटे तक चली पूछताछ

एक ब्लॉक देश के बड़े साधु-संत और महंतों का

इनमे से एक ब्लॉक देश के बड़े साधु-संत और महंतों का होगा। वहीं एक ब्लॉक बड़े राजनेताओं का होगा, जो राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं। इनमें लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, साध्वी ऋतंभरा और विनय कटियार जैसे लोग हो सकते हैं।

इसके साथ ही कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री भी भूमि-पूजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा एक ब्लॉक उद्योगपतियों, अधिकारियों और दूसरे गणमान्य लोगों का भी होगा। इस कार्यक्रम की तैयारियां अब जोरों से चल रही हैं।

ये भी पढ़ें...बेअसर सांप का जहरः देश में एक गांव ऐसा भी, जिसे मिला है ये वरदान

Newstrack

Newstrack

Next Story