×

बुलंदशहर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मामला तातापुर का है जहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।

Shreya
Published on: 21 April 2023 4:49 PM GMT (Updated on: 21 April 2023 5:24 PM GMT)
बुलंदशहर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
X
बुलंदशहर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मामला तातापुर का है जहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: कुली नं.-1 की टीम पर आया PM मोदी का दिल, जानिए क्यों बांधे प्रशंसा के पूल?

दरअसल, ये बदमाश ट्रक लूटने जा रहे थे, जहां पर तातापुर के पास नगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गोली लग गई। बता दें कि घायल बदमाश पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पुलिस ने बदमाश के पास से बाइक और हथियार बरामद किए हैं। फिलहाल बदमाश को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: वाराणसी: पुलिस की 1 लाख का इनामी घोषित झुन्ना पंडित से हुई मुठभेड़

Shreya

Shreya

Next Story