×

दिग्गज सपा नेता गिरफ्तार: पार्टी में मचा हड़कंप, बना रहे थे प्लान

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है। यूपी पुलिस ने कहा है कि धारा 144 का उल्लंघन न करें। पुलिस ने बिजनौर के सपा जिलाध्यक्ष को हिरासत में लिया है, बताया जा रहा है कि सपा पार्टी दफ्तर से हिरासत में लिया गया।

Harsh Pandey
Published on: 19 Dec 2019 6:24 AM GMT
दिग्गज सपा नेता गिरफ्तार: पार्टी में मचा हड़कंप, बना रहे थे प्लान
X
नागरिकता कानून: विरोध करने वालों, पहले जान तो-लो क्या कहता है ये एक्ट?

बिजनौर: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में हो रहा है। गुरुवार को एक बार फिर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरु हो गया है। लेफ्ट पार्टियों ने भारत बंद बुलाया है। प्रदर्शन को देखते हुए देश के कई हिस्सों में धारा 144 लगाई गई है। बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक समेत देश के कई हिस्सों में बड़े प्रदर्शन की संभावना है।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है। यूपी पुलिस ने कहा है कि धारा 144 का उल्लंघन न करें। अभिभावक बच्चों को समझाएं कि किसी भी सम्मेलन का हिस्सा न बने अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

इसी बीच बड़ी खबर आई है कि पुलिस ने बिजनौर के सपा जिलाध्यक्ष को हिरासत में लिया है, बताया जा रहा है कि सपा पार्टी दफ्तर से हिरासत में लिया गया।

इसके साथ ही पुलिस ने सपा अध्यक्ष के साथ 2 सपा नेता हिरासत में लिया है, पुलिस के मुताबिक ये सभी विरोध प्रदर्शन की रणनीति बना रहे थे।

घारा 144 लागू...

इसके साथ ही आपको बता दें कि दिल्ली के लालकिले इलाके और नॉर्थ ईस्ट जिले में धारा 144 लगा दी गई है। इस दौरान चार से अधिक लोग एक साथ बाहर नहीं रह सकते हैं। इसके अलावा

पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, ITO, प्रगति मैदान, खान मार्केट और केंद्रीय सचिवालय समेत 13 मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है।

यूपी विधानसभा के बाहर सपा विधायक चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास धरना दे रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान सपा एमएलसी राजेश यादव विधानसभा के गट पर चढ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समाजवादी पार्टी के नेता नागरिकता कानून, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर लखनऊ स्थित विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

लेफ्ट पार्टियों ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ भारत बंद बुलाया है। बिहार के कुछ इलाकों में लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने ट्रेन को रोक दिया। AISF के सदस्यों ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक दी है।

यह भी पढ़ें…निर्भया रेप केस: डेथ वॉरंट पर टली सुनवाई, दोषियों को फांसी में देरी

स्वराज इंडिया समेत कुल 60 संगठन लालकिले से अपने प्रदर्शन की शुरुआत करने वाले हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। दिल्ली में दोपहर 12 बजे से मंडी हाउस से लेफ्ट पार्टियां मार्च निकालेंगी जो शहीद पार्क तक जारी रहेगा। इसके अलावा दूसरा प्रोटेस्ट 11 बजे से लालकिले से शुरू होकर शहीद पार्क तक चलेगा।

यह भी पढ़ें…राष्ट्रपति डोलान्ड ट्रंप को लगा तगड़ा झटका, अब जानिए क्या होगा उनका भविष्य

नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ बेंगलुरु में आज बड़े प्रदर्शन की आशंका है। हम भारत के लोग बैनर के तले कई संगठनों ने बेंगलुरु में प्रदर्शन का ऐलान किया है। इससे पहले ही बेंगलुरु में धारा 144 लगा दी गई है और प्रदर्शन को इजाजत नहीं दी गई है। कर्नाटक सीएम बीएस. येदियुरप्पा ने सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की है।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story