×

नोएडा से राहुल के निकलने के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर भांजी लाठी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस के तीन सांसदों को हाथरस जाने की छूट दी गई है। नोएडा के डीएनडी बार्डर से कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों को जब बैरिकेड खोलकर आगे निकाला गया उसी दौरान कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी गाड़ी आगे बढ़ा दी।

Newstrack
Published on: 3 Oct 2020 11:45 AM GMT
नोएडा से राहुल के निकलने के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर भांजी लाठी
X
नोएडा से राहुल के निकलने के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर भांजी लाठी (social media)

नोएडा: हाथरस जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नोएडा से निकलने के बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठी भांजी। कांग्रेस कार्यकर्ता भी बैरिकेड से निकलकर राहुल के पीछे हाथरस जाने की कोशिश कर रहे थे। लाठीचार्ज से डीएनडी बार्डर पर अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें:संस्कार से रुकेगा बलात्कार: बीजेपी विधायक के बयान पर बवाल, सुने जरा इन्हे

हाथरस जाने की छूट दी गई है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस के तीन सांसदों को हाथरस जाने की छूट दी गई है। नोएडा के डीएनडी बार्डर से कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों को जब बैरिकेड खोलकर आगे निकाला गया उसी दौरान कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी गाड़ी आगे बढ़ा दी। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड फांदकर आगे बढ़ने लगे।

rahul-gandhi rahul-gandhi (social media)

बार्डर पर चूंकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बडी भीड जमा हो गई थी और पुलिस को सभी को संभालने मे मुश्किल हो रही थी। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने खुद बैरिकेड हटाना शुरू कर दिया तब पुलिस ने कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब केवल पांच लोगों को ही हाथरस जाने देने का फैसला हो गया और बाकी सांसद इस फैसले पर सहमति जताकर वापस लौट गए तो कार्यकर्ताओं का हंगामा करना उचित नहीं है। इससे अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई। यही वजह है कि पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें:संस्कार से रुकेगा बलात्कार: बीजेपी विधायक के बयान पर बवाल, सुने जरा इन्हे

rahul-gandhi rahul-gandhi (social media)

नोएडा से कांग्रेस कार्यकर्ता हुए हाथरस रवाना

डीएनडी बार्डर पर बैरिकेड लगाकर पुलिस ने भले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के काफिले के साथ जाने से रोक दिया लेकिन कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी तादाद में राहुल गांधी के साथ रास्ते से जुड़ गए हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गाडियों के पीछे ग्रेटर नोएडा और नोएडा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियां लग गई हैं। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि मथुरा और आगरा से भी बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता शाम तक हाथरस पहुंच रहे हैं। पुलिस प्रशासन को जिस तरह से कांग्रेस के ऐलान के आगे झुकना पड़ा है इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद है। हाथरस की लड़ाई में कांग्रेस नेताओं के तेवर ने भी सभी को दिखा दिया है कि अब योगी सरकार से कोई डरने वाला नहीं है।

अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story