×

सिपाही का खूनी बदला: पत्नी के साथ किया ऐसा, फिर खुद को मारी गोली

थाना इंचौली पुलिस के अनुसार मृतक का नाम मनोज कुमार(40) है। मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के अजौता गांव निवासी मनोज कुमार दिल्ली स्पेशल सेल में सिपाही था।

Aradhya Tripathi
Published on: 6 May 2020 9:42 AM GMT
सिपाही का खूनी बदला: पत्नी के साथ किया ऐसा, फिर खुद को मारी गोली
X

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के थाना इंचौली क्षेत्र में पुलिस की दबिश के दौरान दिल्ली पुलिस के सिपाही ने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। गांव जमालपुर में हुई इस घटना के बाद मौके पर पहुंची इलाके की पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजकर घटना की जांच शुरु कर दी है।

मोबाइल से ट्रैश की लोकेशन

थाना इंचौली पुलिस के अनुसार मृतक का नाम मनोज कुमार(40) है। मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के अजौता गांव निवासी मनोज कुमार दिल्ली स्पेशल सेल में सिपाही था। मनोज ने अपनी पहली पत्‍नी को तलाक देने के बाद 2010 में मुजफ्फरनगर की रेनू से दूसरी शादी की थी। रेनू भी दिल्ली पुलिस में सिपाही थी। दोनों में कहासुनी हुई थी।

ये भी पढ़ें- CM योगी का आदेश: ग्रीन और ऑरेंज जोन में खोली जाएं ये दुकानें

उसके बाद सोमवार रात को मनोज पत्‍नी को कार में लेकर बवाना गया और सर्विस रिवाल्वर से ही उसे गोली मार दी। कार में ही शव छोड़कर वह जमालपुर में अपने जीजा विजय के घर आ गया। पुलिस के डर से मनोज अपने जीजा विजय के साथ खेत में ट्यूबवेल पर सो रहा था, तभी दिल्ली पुलिस मोबाइल लोकेशन से उसका पीछा कर खेत पर पहुंची।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ये भी पढ़ें- कांग्रेस हुई नाराज: शिवसेना-NCP की बढ़ी टेंशन, जाने पूरा मामला

टीम विजय से बातचीत कर रही थी कि मनोज ने एकाएक सर्विस पिस्टल से खुद की कनपटी से सटाकर गोली मार ली। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि दिल्ली पुलिस की टीम देखती ही रह गई। घटना की सूचना पर घटनास्थल क्षेत्र में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर इलाके के पुलिस क्षेत्राधिकारी अखिलेश भदौरियां दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दिल्ली पलिस की टीम से घटना के बारे में जानकारी हासिल करते के बाद थाना पुलिस को घटना की जांच करने के निर्देश दिए। बहरहाल,शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज कर मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

सुशील कुमार

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story