×

उपराज्यपाल किरण बेदी ने बताया- पुलिसिंग को ऐसे दी जा सकती है सही दिशा

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी गुरुवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस के मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग में आयोजित आल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस में भाग लेने पहुंची। वहां उत्तर प्रदेश पुलिस के आला अधिकारियों की तरफ से पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

SK Gautam
Published on: 28 Nov 2019 10:10 AM GMT
उपराज्यपाल किरण बेदी ने बताया- पुलिसिंग को ऐसे दी जा सकती है सही दिशा
X

लखनऊ: पुडुचेरी उपराज्यपाल और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने उत्तर प्रदेश पुलिस के मुख्यालय के सभागार में आल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस का दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन किया।

पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने किया स्वागत

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी गुरुवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस के मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग में आयोजित आल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस में भाग लेने पहुंची। वहां उत्तर प्रदेश पुलिस के आला अधिकारियों की तरफ से पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

ये भी देखें : अगले महीने आ सकती है रेडमी के 30 4G-5G सीरीज, फोटोज के साथ डीटेल्स लीक

स्वागत कार्यक्रम के बाद उपराज्यपाल किरण बेदी ने पुलिस मुख्यालय में लगी एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। पुलिस साइंस कांग्रेस के मंच पर पहुंचकर शोध पत्रों की एक पुस्तक का विमोचन भी किया।

अच्छी पुलिसिंग के लिए बीट सिस्टम का होना जरुरी

ब्यूरो और यूपी पुलिस की ओर से पुडुचेरी के उपराज्यपाल किरण बेदी को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्रम भेंट किया गया। पुलिस साइंस कांग्रेस में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने कहा कि अच्छी पुलिसिंग के लिए बीट सिस्टम का होना जरुरी है।

बीट सिस्टम से ही पुलिसिंग को सही दिशा दी जा सकेगी। मेरा यह नहीं कहना है कि बीट सिस्टम पर काम नहीं हो रहा है। मेरा कहना है कि आज इसकी जरुरत है। हर पुलिस के अधिकारियों और जवानों को याद रहना चाहिए, वे जहां तैनात है वहां पर क्या कर रहे हैं। किरण बेदी ने कहा कि आज हमारे देश में हर क्षेत्र में बीट पुलिसिंग की सख़्त जरूरत है।

ये भी देखें : इमरान ये क्या किया! इस पर फंस गए पीएम साहब बहुत बुरा, कराई बेइज्जती

हमारी वर्दी हमारा मंदिर है

उत्तर प्रदेश भी उसका एक हिस्सा है। हर इलाके में सुरक्षा के लिए बीट बॉक्स और बूथ को बनाना जरुरी है। बीट जहां पर एक पुलिस के जवान की तैनाती जरुर से रहे। हो सके तो स्थानीय लोगों की मदद से बीट बॉक्स बनाये जाये। बूथ बनाये जाये, ये ज्यादा अच्छी पहल होगी। उन्होंने कहा कि न्याय किसी भी पुलिस अधिकारी का ध्येय होना चाहिए। हमारी वर्दी हमारा मंदिर है और यहां बार बार आना पड़ सकता है।

मैं हिन्दू हूं, इसके लिए समझती हूं कि मेरा फिर से जन्म अर्थात पुनर्जन्म होगा। उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुए कुम्भ की तैयारियां जोरदार थी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े इंतजाम थे। इसके लिए वे पुलिस महानिदेशक को बधाई देती है। अभी हाल ही में आये अयोध्या फैसले के बाद भी प्रदेश में पूर्णरुप से शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए यूपी पुलिस को बधाई है।

ये भी देखें : बीजेपी ने करी घोषणा: देखें 59 जिला-महानगर अध्यक्षों की लिस्ट, इनको मिला मौका

यूपी पुलिस एक मॉडल के रुप देखी जा रही है

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को देखा जाये तो ये पांचवा सबसे बड़ा देश है। यहां बड़ी आबादी रहती है। जिस तरह से कुम्भ और अयोध्या फैसले की तैयारी हुई है, यूपी पुलिस एक मॉडल के रुप देखी जा रही है। इस अवसर पर पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो और उत्तर प्रदेश पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story