हत्याकांड में बड़ा खुलासा! भांजे ने इसलिए कर दिया मामी का मर्डर, इस बात का था डर

पुलिस ने घटना का खुलासा महज 36 घण्टे के अन्दर कर के आरोपी को जेल भेजने का काम किया है। पुलिस की अगर माने तो आरोपी मृतका का भांजा है

Aradhya Tripathi
Published on: 16 Jun 2020 4:05 PM GMT
हत्याकांड में बड़ा खुलासा! भांजे ने इसलिए कर दिया मामी का मर्डर, इस बात का था डर
X

बाराबंकी: बाराबंकी में एक दिन पूर्व एक महिला और उसकी बच्ची की हुई हत्या ने पुलिस के भी रोंगटे खड़े कर दिए थे। देखने से ही पता चल रहा था कि महिला के साथ बलात्कार किया गया है और फिर उसकी हत्या की गई है। हुआ भी कुछ ऐसा ही जिसका खुलासा पुलिस ने 36 घण्टे के अन्दर कर के आरोपी को जेल भेजने का काम किया है। पुलिस की अगर माने तो आरोपी मृतका का भांजा है और वह अक्सर उससे पैसे माँगने आता था। कल जब उसे पैसे नही मिले तो उसने सोती हुई अपनी मामी पर हमला बोल दिया और अचेत हुई मामी के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी भांजे को भेजा जेल

रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला बाराबंकी जनपद के सुबेहा थाना क्षेत्र के लोदीपुरवा गाँव का है। जहाँ एक दिन पूर्व घर की छत पर एक महिला और उसकी बच्ची का शव और एक बच्ची गम्भीर हालत में घायल मिली थी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरा पुलिस महकमा दंग रह गया था। इस जघन्य वारदात की सूचना पर पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे थे। देखने से ही यह लग रहा था कि महिला के साथ पहले रेप किया गया है और फिर उसकी और उसकी बच्ची की हत्या कर दी गयी है।

ये भी पढ़ें- भारत चीन विवाद: तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत, विदेशी मीडिया ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

लोग इस घटना के पीछे किसी कामान्ध व्यक्ति को दोषी मान रहे थे। मगर पुलिस ने जो खुलासा किया उसका किसी को अंदाजा भी नही था। पुलिस ने इस घटना का असली आरोपी महिला के भाँजे को ही माना और उसे आज जेल भेज दिया। इस मामले में बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविन्द चतुर्वेदी ने बताया कि इस महिला का पति कुवैत में रहता है और डेढ़ वर्ष पूर्व वह यहाँ आया था और अपने पक्के मकान का निर्माण भी करवाया था। यह महिला भी अपने मायके में ही रहती थी और कभी- कभी ही वह यहाँ आती थी।

पैसे देने से इंकार करने पर की हत्या

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस महिला का एक भांजा भी है जो इस लॉक डाउन के दौरान आर्थिक तंगी में आ गया था। वह अक्सर अपनी मामी के पास पैसा माँगने आता था। और उसे पैसा मिल भी जाता था। वह घटना से एक दिन पहले भी आया था और अपनी मामी से पैसे की माँग की थी। लेकिन इस महिला ने पैसा न होनी की बात कह कर पैसा देने से इनकार कर दिया था और जलपान, खाना आदि की औपचारिकता पूरी कर उसे वापस भेज दिया था।

ये भी पढ़ें- BJP विधायक का कांग्रेस पर निशाना, कहा- नेहरू राज में युद्ध के दौरान होता था ऐसा

जिससे यह काफी चिढ़ गया और रात को सोते समय मामी पर हमला बोल दिया और जब वह अचेत हो गयी तब उसने उनके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये और फिर उसकी और उसके साथ उसकी बेटी की हत्या कर दी और एक बच्ची को गम्भीर चोट पहुंचायी। जिससे आज उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है। इस पूरी घटना को आरोपी भाँजे ने कारित करना स्वीकार कर लिया है।

रिपोर्ट- सरफ़राज़ वारसी

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story