×

गाजीपुर की बिटिया बनी तहसीलदार, लोक सेवा आयोग में प्रज्ञा सिंह को मिली सफलता

गाजीपुर जनपद के सेमऊर गांव निवासी विनोद सिंह की लाडली प्रज्ञा सिंह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में तहसीलदार के पद पर चयन हुआ। प्रज्ञा सिंह पांच असफलताओं के बाद इस मुकाम पर पहुंच अपने माता पिता का नाम रोशन किया है।

Shraddha Khare
Published on: 19 Feb 2021 1:30 PM GMT
गाजीपुर की बिटिया बनी तहसीलदार, लोक सेवा आयोग में प्रज्ञा सिंह को मिली सफलता
X
गाजीपुर की बिटिया बनी तहसीलदार, लोक सेवा आयोग में प्रज्ञा सिंह को मिली सफलता

गाजीपुर : महाभारत में भगवान कृष्ण के द्वारा कही हुई बात कहीं न कहीं सच साबित हो जाती है। भगवान कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश देते हुए कहा है कर्म करो फल की इच्छा ना करो कर्म के अनुसार ही फल प्राप्त होगा। हजारों साल पहले गीता में कहीं हुई बात आज सच साबित किया है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के बाराचवर ब्लाक अंर्तगत सेमऊर गांव की विनोद कुमार सिंह की बिटिया प्रज्ञा सिंह ने, हजारों साल पहले भगवान कृष्ण के द्वारा कही हुई बात आज प्रज्ञा सिंह ने सच साबित कर दिया।प्रज्ञा सिंह का पाच प्रयासों के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में तहसीलदार के पद चयन हुआ है।

पांच प्रयासों के बाद मिली सफलता

गाजीपुर जनपद के सेमऊर गांव निवासी विनोद सिंह की लाडली प्रज्ञा सिंह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में तहसीलदार के पद पर चयन हुआ। प्रज्ञा सिंह पांच असफलताओं के बाद इस मुकाम पर पहुंच अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। प्रज्ञा सिंह की इस सफलता से गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।

होनहार बिटिया प्रज्ञा सिंह ने दिया माता -पिता को श्रेय

चारो तरफ सिर्फ होनहार बिटिया प्रज्ञा सिंह का ही चर्चा है। वहीं होनहार बिटिया ने बताया की मै चार बार लोक सेवा आयोग की इंटरव्यू दे चुकी हुं। लेकिन मैं सफल नहीं हो पाई फिर भी मै दुखी नहीं हुई मेरे माता पिता व गांव के सम्मानित लोगों ने मेरा हौसला बढ़ाते रहे और मै पांचवीं प्रयास के बाद इस मुकाम पर पहुंची हुं। इसका श्रेय हमारे माता पिता के साथ पुरे परिवार का है।

ये भी पढ़े......मीरजापुर DM बने विकलांग का सहारा, एक ट्वीट पर ऐसे की मदद, हो रही तारीफ

public service comission

प्रज्ञा सिंह ने गाजीपुर जनपद का नाम किया रौशन

वहीं गांव के ही विवेक सिंह शौरभ ने कहा की हमारे गांव की होनहार बिटिया प्रज्ञा सिंह ने गांव के साथ साथ पुरे गाजीपुर जनपद का नाम रौशन किया है।बिटिया ने साबित कर दिया की मेहनत से ही सफलता गदम चुमती है। बता दें की सेमऊर गांव की प्रज्ञा सिंह के पिता विनोद सिंह मिर्जापुर जनपद के सदर तहसील में रजिस्ट्रार के पद पर है व रजिस्ट्रार कानूनगो सभा के प्रदेशाध्यक्ष भी है।

रिपोर्ट : रजनीश कुमार मिश्रा

ये भी पढ़े......शामली किसान आंदोलन: कृषि बिल के बाद अब गन्ना भुगतान पर होगा प्रदर्शन

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story