×

Raja Bhaiya Divorce: राजा भइया ने पत्नी भानवी कुमारी से तलाक के लिए दी अर्जी, 28 साल के रिश्ते में कौन बना दरार?

Raja Bhaiya Wife filed Divorce: राजा भइया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी कुमारी ने तलाक की अर्जी दे दी है। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी।

Snigdha Singh
Published on: 9 April 2023 11:34 AM GMT (Updated on: 9 April 2023 3:10 PM GMT)
Raja Bhaiya Divorce: राजा भइया ने पत्नी भानवी कुमारी से तलाक के लिए दी अर्जी, 28 साल के रिश्ते में कौन बना दरार?
X
राजा भइया और पत्नी भनवी कुमारी (फोटो-सोशल मीडिया)

Raja Bhaiya: प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजा भइया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह ने पत्नी भानवी कुमारी से तलाक के लिए अर्जी दी है। जानकारी के अनुसार दिल्ली साकेत कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। तलाक की अर्जी पर सोमवार को परिवारिक न्यायालय में सुनवाई होगी। पिछले कुछ दिनों से पत्नी भानवी और राजा भइया के बीच अनबन चल रही थी।

जानकारी के अनुसार राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। बीते दिनों राजा भइया की पत्नी भानवी कुमारी ने अक्षय प्रताप समेत पांच लोगों के खिलाफ नई दिल्ली के ईओडब्लू थाने में केस दर्ज करवाया गया है। भानवी कुमारी सिंह ने अक्षय पर फर्जीवाड़े समेत कई अन्य मामलों के केस दर्ज करवाया है। जानकारियों के अनुसार पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 420, 467, 468, 471, 109 और 120बी के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद राजा भइया ने मीडिया से कहा था कि वह अपने छोटे भाई के साथ हैं। इसके बाद ही दोनों के रिश्तों में अनबन के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि अक्षय प्रताप ने भानवी कुमारी को आदरणीय बताकर मामले में कुछ भी बोलने से इंकार किया था।

28 सालों का रिश्ता टूटने की वजह

भदरी रियासर के राजा भइया बस्ती राजघरानी की राजकुमारी भानवी कुमारी की शादी वर्ष 1995 में हुई थी। दोनों के रिश्ते को 27 साल हो गए है। दोनों के दो बेटे और दो बेटियां हैं। जानकारी के अनुसार राजा भइया के बच्चे पिछले दो सालों से प्रतापगढ़ रहते हैं जबकि उनकी पत्नी दिल्ली रहती हैं। इसी से दोनों के रिश्तों पर सवाल उठ रहे थे। दरअसल, दोनों के बीच आई दरारों की वजह अक्षय प्रताप को बताया जा रहा है।

भानवी कुमारी के पास कितनी सम्पत्ति

राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी करोड़ों की मालकिन हैं। हलफनामे के अनुसार भानवी कुमारी के पास करीब सवा सात करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। खुद उनके पास लगभग 6 करोड़ की संपत्ति है। भानवी कुमारी की आय के कई अलग अलग स्रोत हैं। हालांकि इनमें जो सबसे अहम है वह लखनऊ की दो कंपनियों हैं। इनमें से सारंग एंटरप्राइजेज में 85 प्रतिशत की श्रीदा प्रॉपर्टीज में 90 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story