×

Eid 2023: प्रयागराज में क्यों फीकी हुई ईद की रौनक, व्यापारियों ने बताई बड़ी वजह

Eid 2023: एक तरफ जहां पूरे देश में त्यौहार को लेकर के धूम है वहीं, जगह-जगह लोग जमकर के खरीदारी कर रहे हैं। इस बार संगम नगरी प्रयागराज में ईद का त्यौहार फीका नजर आ रहा।

Syed Raza
Published on: 21 April 2023 12:46 PM GMT (Updated on: 21 April 2023 1:01 PM GMT)
Eid 2023: प्रयागराज में क्यों फीकी हुई ईद की रौनक, व्यापारियों ने बताई बड़ी वजह
X
Eid 2023 (फोटो: सोशल मीडिया )

Eid 2023: पूरे देश में ईद उल फितर का त्यौहार शनिवार या फिर रविवार को मनाया जाएगा। यदि चांद शुक्रवार शाम को दिखाई दिया तो ईद उल फितर का त्यौहार शनिवार को मनाया जाएगा और अगर शनिवार शाम को चांद का दीदार हुआ तो फिर त्यौहार रविवार को मनाया जाएगा। एक तरफ जहां पूरे देश में त्यौहार को लेकर के धूम है वहीं, जगह जगह लोग जमकर के खरीदारी कर रहे हैं। इस बार संगम नगरी प्रयागराज में ईद का त्यौहार फीका नजर आ रहा। व्यापारियों की बात मानें तो बीते कुछ हफ्तों से प्रयागराज की आबोहवा या कहें कि माहौल इस कदर प्रभावित है जिसका खामियाजा व्यापारी वर्ग को झेलना पड़ रहा है।

ईद के बाजारों से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि अबकी बार इतनी रौनक नहीं दिखाई दी जितनी रौनक हर साल दिखाई देती थी। दुकानों में ग्राहक न के बराबर आ रहे हैं। ऐसे में जो ग्राहक आ भी रहे हैं वह भी कम ही सामान खरीद रहे हैं। व्यापारियों ने इशारों इशारों में कहा कि अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड के बाद से ईद के बाजारों की रौनक बेहद कम दिखाई दे रही। मुस्लिम बहुल इलाकों में जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है, जिसकी वजह से लोग सहमें हुए हैं। कोरोना के बाद बिक्री में 30-35 फीसदी की गिरावट है। कपड़ा व्यवसायी शैंकी खेड़ा का कहना है कि अब की बार के बाजार मे काफी असर पड़ा है।

प्रयागराज को छोड़ अन्य सभी जिलों में डिमांड अधिक

देश के मशहूर दिलीप सिवई के मालिक तौफीक अहमद का कहना है कि अबकी, बार, सिवई की बिक्री में भी काफी कमी देखी गई है। हालांकि प्रयागराज को छोड़ अन्य सभी जिलों में डिमांड अधिक है लेकिन प्रयागराज में हर बार की तरह सिवई की बिक्री काफी कम हुई है। प्रयागराज के अलग-अलग बाजारों मे न्यूजट्रैक टीम पहुंची तो भीड़ काफी कम दिखी। शाम के वक्त के बावजूद भी लोगों में उत्साह कम दिखाई दिया। खरीदारी करने आ रहे जब कुछ लोगों से हमने बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कुछ भी बोलने को मना कर दिया।

Syed Raza

Syed Raza

Next Story